फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Labourer dies after being struck by Amrit Bharat train in Darbhanga.Labourer dies after being struck by Amrit Bharat train in Darbhanga.

Kanpur News: दरभंगा अमृत भारत की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sun, 05 Jul 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 05 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies after being struck by Amrit Bharat train in Darbhanga.Labourer dies after being struck by Amrit Bharat train in Darbhanga.
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय झारखंड निवासी एक मजदूर की दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त के बाद शव मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

झारखंड के रांची जिले के पुरीयों निवासी संस्कृति लोहरा (50) परौंख स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार को उसे कानपुर के पनकी में नया काम मिला था। वहां जाने के लिए वह पत्नी दुलारी देवी, बेटे शिवा, पुत्री शशि और छोटे बेटे छोटू के साथ झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जहां परिवार पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे संस्कृति लोहरा अपने छोटे बेटे को कपड़े को दिलाने के लिए उसे साथ लेकर रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर गए थे।
विज्ञापन

वापस लौटते समय डाउन प्लेटफॉर्म की ओर आने पर कानपुर की ओर जा रही दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में उसका छोटा बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि मृतक के पास से यात्रा टिकट बरामद हुआ है। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed