फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   laboure death from high tension line

एचटी लाइन से छुई सरिया, मजदूर की मौत, हंगामा

Sat, 11 Jul 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 11 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले में भवन निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से सारिया छूने पर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मकान मालिक गेट बंद करके भाग गया।
विज्ञापन


परिजनों को सूचना मिलते ही भड़क उठे और जमकर हंगामा किया। देरशाम सात जब थाने में रिपोर्ट दर्ज हुुई तब लाश उठने दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी सुंदरलाल ने बताया कि वार्ड-8 निवासी ओमशंकर अवस्थी सुभाष नगर में मकान बनवा रहा है। उनके पुत्र दीपक (30) को ओमशंकर से मजदूरी के 12 हजार रुपये लेने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक गुरुवार को निर्माणाधीन मकान में रुपये लेने गया था। इसी बीच दीपक पिलर में सरिया लगाने लगा। तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार में सरिया छूने पर करंट से दीपक नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई।

दीपक की मौत होते ही ओमशंकर शव को चारपाई पर डालकर गेट पर ताला जड़कर चले गए। घटना की सूचना अन्य मजदूरों ने सूचना दी।

जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ताला तोड़कर शव को निकाला। कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि मृतक के परिजन रिपोर्ट दर्ज किये जाने और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शव नहीं उठने दे रहे थे।


मौके पर पहुंचे एसडीएम हरिहरराम व डीएसपी अरुण कुमार ने समझाया। चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने पर देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed