फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Labour organizations burnt copies of the budget

Kanpur News: श्रमिक संगठनों ने बजट की प्रतियां जलाईं

Thu, 06 Feb 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Labour organizations burnt copies of the budget

विज्ञापन
कानपुर। श्रम महासंघों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जीटी रोड स्थित श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर मानव शृंखला बनाई। इसमें आम बजट को श्रमिक और कर्मचारी विरोधी बताकर उसकी प्रतियां जलाई गईं। कहा गया कि बजट में केवल कॉरपोरेट को बढ़ावा दिया जा रहा है। श्रमिकों-कर्मचारियों के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच कानपुर के बैनर तले इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, ऐक्टू, एआईयूटीयू सीटीयूसीसी रेलवे, बिजली, बीमा, फार्मा, खाद्य निगम आदि क्षेत्र के कार्यकर्ता श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। श्रमिक नेताओं ने चार श्रम संहिताओं को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हजार करने की बात रखी। इस मौके पर असित कुमार सिंह, विजय विद्रोही, पीएस बाजपेई, गौरव दीक्षित, मीनाक्षी सिंह, राजीव खरे, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed