फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   labour office must not shifted to Lucknow

Kanpur News: श्रमायुक्त कार्यालय लखनऊ स्थानांतरित करने का प्रस्ताव जनविरोधी बताया

Thu, 09 Jul 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
labour office must not shifted to Lucknow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कानपुर स्थित उत्तर प्रदेश श्रमायुक्त कार्यालय को लखनऊ स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने तथा कार्यालय को कानपुर में ही यथावत बनाए रखने की मांग की है।

विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि कानपुर ऐतिहासिक रूप से प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक एवं श्रमिक केंद्र रहा है। आज भी उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय सहित उद्योग एवं श्रम से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यालय कानपुर में संचालित हैं। ऐसे में केवल श्रमायुक्त कार्यालय को लखनऊ स्थानांतरित करना प्रशासनिक दृष्टि से अव्यावहारिक होने के साथ-साथ जनहित एवं श्रमिक हित के भी विपरीत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रमायुक्त कार्यालय के स्थानांतरण से उद्योगों, श्रमिकों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को अपने प्रकरणों के निस्तारण के लिए कानपुर और लखनऊ के बीच अनावश्यक आवागमन करना पड़ेगा, जिससे समय, धन और संसाधनों का अतिरिक्त व्यय होगा। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच प्रशासनिक समन्वय प्रभावित होगा और कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब उत्पन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने यह भी कहा कि वर्तमान कार्यालय भवन के नवीनीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास पर पूर्व में करोड़ों रुपये की सार्वजनिक धनराशि व्यय की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कार्यालय परिसर में कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। ऐसे में कार्यालय का स्थानांतरण वित्तीय एवं प्रशासनिक दोनों ही दृष्टियों से उचित नहीं है।

अमिताभ बाजपेई ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश के औद्योगिक विकास, श्रमिकों की सुविधा तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए और उत्तर प्रदेश श्रमायुक्त कार्यालय को कानपुर में ही यथावत रहने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed