फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer's body found hanging from a noose

Kanpur News: मजदूर का फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 09 Aug 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging from a noose
जसवंतनगर। मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है।
विज्ञापन


अतुल कुमार (48) निवासी मोहल्ला सिसहाट मेहनत मजदूरी करता था। उसके चार पुत्रियां और एक 16 साल का पुत्र था। कुछ समय पहले उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। शनिवार शाम करीब तीन बजे उसका शव घर के कमरे में अंगोछे से बने फंदे पर लटका मिला। पत्नी गीता देवी कमरे में गईं तो पति को फंदे पर लटका देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पत्नी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए अतुल ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। अब दो बेटियां और शादी के लिए तैयार हैं। कर्ज से परेशान होकर ही उन्होंने जान दे दी।

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर जांच की गई है। पूछताछ में आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से जान देने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद ही मरने का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed