फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer trapped in Haryana committed suicide

हरियाणा में फंसे मजदूर ने की खुदकुशी, लॉकडाउन बढ़ाए जाने की बात से था परेशान, खेत में लगाई फांसी

Tue, 14 Apr 2020 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Apr 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Laborer trapped in Haryana committed suicide
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन के कारण हरियाणा के गुरुग्राम में फंसे हरदोई के पिहानी निवासी मजदूर ने खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई का कहना है कि वह लॉकडाउन बढ़ाने की बात से परेशान था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


घटना के बाद सेपरिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगौछा निवासी नरेश पाल (55) पुत्र नन्हूराम हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी करता था। 25 मार्च को लॉकडाउन के बाद वह साथियों के साथ गुरुग्राम में ही फंस गया था।
विज्ञापन


रविवार को साथियों के साथ नरेश गेहूं की फसल काट कर रहा था। वहीं लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की चर्चा होने लगी। साथियों के मुताबिक ये सुनकर नरेश काफी परेशान हो गया। दोपहर में उसने पास ही एक खेत में खड़े पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई कालीचरन ने बताया कि नरेश के दो बेटे व एक बेटी है। परिवार गांव में ही रहता है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की चर्चाओं ने उसकी परेशानी बढ़ा दी थी। उसने कई बार फोन कर इसका जिक्र भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed