फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer returning with household items crushed to death by vehicle

Kanpur News: गृहस्थी का सामान लेकर लौट रहे मजदूर को वाहन ने कुचला मौत

Fri, 02 Feb 2024 03:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Laborer returning with household items crushed to death by vehicle
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मिंडाकुआ- रुरा रोड पर धर्मूपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने गृहस्थी का सामान लेकर घर लौट रहे मजदूर को टक्कर मार दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने शव रख जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर करीब दो घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के धर्मूपुर निवासी मजदूर सरवन (33) पुत्र रामकिशोर मजदूर था। बुधवार की रात 9 बजे के करीब वह मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलगांव से गृहस्थी का सामान खरीद कर वापस पैदल घर लौट रहा था। धर्मूपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार कुचल दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार व गांव के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हादसे को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया और रूरा-बनीपारा मार्ग जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रसूलाबाद, मंगलपुर थाने की पुलिस पहुंची। इस बीच पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाती रही। इधर परिवार के लोग मुआवजा दिए जाने व दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद जाम खुला और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मंगलपुर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
सरवन की मौत पर बिलखते रहे परिजन
सरवन के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी थी। वह किसी तरह से मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पत्नी रेखा, पुत्री दीपांशी, गुंजन व बेटे मयंक का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed