फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Laborer returning after labor dies due to collision with vehicle

Kanpur News: मजदूरी करके लौट रहे श्रमिक की वाहन की टक्कर से मौत

Fri, 12 Jul 2024 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Laborer returning after labor dies due to collision with vehicle
रूरा। थाना क्षेत्र के रामपुर के सामने मजदूरी करके गांव लौट रहे श्रमिक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। रात भर शव सड़क के किनारे पड़ा रहा। सुबह राहगीरों से हुई जानकारी पर पुलिस ने शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रूरा क्षेत्र के रामपुर निवासी अमर सिंह (55) पुत्र छोटेलाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की शाम वह सिमरामऊ के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में बारी (बर्तन धोने) का काम करने गया था। देर रात घर लौटने के दौरान गांव के सामने सड़क पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह राहगीर निकले तो शव पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची रूरा पुलिस ने छानबीन कर मृतक की पहचान कराई। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी सुमन, पुत्र दीपू, पुत्री वंदना, रचना, भाई विद्याशंकर, उजियारे रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। कुछ लोग सड़क किनारे पड़े शव की हालत व शरीर पर चोट देख वाहन के टक्कर लगने की आशंका जताते रहे। थानाध्यक्ष रूरा एसएन सिंह ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed