फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laborer killed in love affair in Banda

प्रेम-प्रसंग में मजदूर की हत्या: सिर पर हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतारा, शरीर में मिले 100 से ज्यादा चोट के निशान

Sat, 24 Jun 2023 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Jun 2023 08:15 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में प्रेम-प्रसंग में मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 100 से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Laborer killed in love affair in Banda
देहात कोतवाली से हत्यारोपियों को जेल ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते नंद किशोर उर्फ नंदू की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। उसके शरीर पर 100 से ज्यादा चोट मिली हैं। सिर और पूरे शरीर पर हथौड़े से भी वार किए गए थे। हेड इंजरी से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी दंपती समेत चार लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


महोखर गांव निवासी नंद किशोर उर्फ नंदू (24) की गुरुवार की रात एक बजे गांव में ही हीरालाल वर्मा के घर में लाठी-डंडों और हथौड़े से मारकर हत्या की गई थी। हत्या की वजह हीरालाल वर्मा की मझली बहू से प्रेम प्रसंग बताया गया था। प्रेम-प्रसंग के चलते ही हत्यारोपी पति राजकरन वर्मा के कहने पर संजो ने उसे फोन करके घर बुलाया था। घर पहुंचते ही आरोपपियों ने नंदू के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेदर्दी से लाठी-डंडों और हथौड़े से पीटा था।

विज्ञापन

हत्या का खुलासा होने पर मृतक के पिता बाबू वर्मा ने हत्यारोपी महिला संजो, उसके पति राजकरन वर्मा, ससुर हीरालाल और जेठ मेवालाल के खिलाफ देहात कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। उधर, थानाध्यक्ष देहात कोतवाली जयचंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों के पास से एक नायलान की रस्सी, हथौड़ा व दो लाठी बरामद की हैं। चारों हत्यारोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed