{"_id":"58492b4c4f1c1b104f449a82","slug":"lab-will-open-in-the-city-firm-tinkring","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खुलेगी अटल टिंकरिंग लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खुलेगी अटल टिंकरिंग लैब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसर्च, डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नीति आयोग ने शहर में अटल टिंकरिंग लैब खोलने की मंजूरी दे दी। इसके लिए बीएनएसडी शिक्षा निकेतन सहित चार स्कूलों का चयन हुआ है। इन स्कूलों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सिलसिला पांच सालों तक जारी रहेगा। पूरे देश में 257 स्कूलों का चयन हुआ है। इसके जरिये 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का इरादा है।
अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के तहत सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में टिंकरिंग लैब स्थापित की जा रही है। साइंस, एग्रीकल्चर, मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रिसर्च के विशेष इंतजाम होंगे। इसके जरिये स्टूडेंटों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, सोचने, समझने और सीखने की प्रवृत्ति बढ़ाई जाएगी। इसी योजना के तहत शहर के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, सेठ आनंदराम जयपुरिया पब्लिक स्कूल कैंट, ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस लैब बनाई जाएगी। इसका इस्तेमाल दूसरे स्कूल के स्टूडेंट भी कर सकेंगेे। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट नीति आयोग का है। अटल टिकरिंग लैब के लिए देश के 30 केेंद्रीय विद्यालयों का भी चयन हुआ है। इसमें कुछ नाम कानपुर के केंद्रीय विद्यालयों के हैं। इनकी सूची जल्द ही जारी की जाएगी। बताते चलें कि लैब के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के 13005 स्कूलों ने आवेदन किया था। इसमें सीबीएसई के 2516, आईसीएसई के 1631, राज्य बोर्डों के 8750 और 108 अन्य स्कूल शामिल थे।