फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lab at your door in Kanpur 4500 free check up in 14 days

अमर उजाला अभियानः कानपुर में लैब आपके द्वार...14 दिन में 4500 की निशुल्क जांच

Sat, 15 Aug 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2020 05:18 AM IST
सार

  • अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग कानपुर में चला रहे निशुल्क कोरोना टेस्ट की मुहिम
  • विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर 17 मोबाइल टीमें कर रहीं संक्रमण से निपटने में मदद

विज्ञापन
Lab at your door in Kanpur 4500 free check up in 14 days
कोरोना जांच... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मुहिम के तहत पिछले 14 दिन से मोबाइल वैन टीमें (लैब आपके द्वार) कानपुर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों को कोरोना जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम के तहत अब तक महानगर में 4500 से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए शुरू की गई इस मुहिम के 14वें दिन शुक्रवार को 457 लोगों की निशुल्क जांच की गई।
विज्ञापन


  ‘हमें चाहिए कोरोना से आजादी’ मुहिम के तहत 17 मोबाइल वैन (लैब आपके द्वार) के माध्यम से 17 टीमें विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना की निशुल्क जांच कर रही हैं। शुक्रवार को एंटीजन किट से जांच के दौरान 156 लोगों में से तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य 391 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए। इन नमूनों की जांच जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब में होगी। रिपोर्ट 15 अगस्त की रात तक आ सकती है। 

शुक्रवार को इन टीमों ने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरवां, जिला कारागार, पीपीएन मार्केट परेड, बिरहाना रोड, बालिका संरक्षण गृह स्वरूप नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर आदि इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान सिटी मॉडल स्कूल काकादेव में दो तथा धरीपुरवा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। 


ये तीनों मरीज असिम्प्टोमेटिक (कोरोना के लक्षण नहीं) हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त को इनके घर रैपिड रिस्पांस टीम पहुंचेगी। इनमें से जिन्हें भर्ती कराने की जरूरत होगी, उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed