{"_id":"6966a79722f8e1b30108d75f","slug":"kushagra-murder-case-verdict-on-20th-kanpur-news-c-12-1-knp1012-1392784-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कुशाग्र हत्याकांड में 20 को फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कुशाग्र हत्याकांड में 20 को फैसला
विज्ञापन
कानपुर। कुशाग्र हत्याकांड में अपर जिला जज 11 सुभाष सिंह 20 जनवरी को फैसला सुनाएंगे। मंगलवार को मुकदमे में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसले की तारीख तय कर दी है। रायपुरवा निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया के बेटे कुशाग्र कनोडिया की 30 अक्तूबर 2023 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसमें कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसके कथित प्रेमी प्रभात शुक्ला व प्रभात के साथी शिवा गुप्ता आरोपी हैं।
अभियोजन की ओर से 14 गवाह पेश किए गए। अंतिम बहस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट, सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, कुशाग्र के सामान, फिरौती के पत्र व स्कूटी आदि की बरामदगी के आधार पर अभियोजन ने रचिता, प्रभात और शिवा पर फिरौती के लिए अपहरण और हत्या करने का आरोप साबित होने की बात कही। वहीं, बचाव पक्ष ने अभियोजन की कहानी में कई पेंच होने और तीनों को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया। मंगलवार को डीजीसी की ओर से बचाव पक्ष के सवालों का बिंदुवार जवाब दिया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसले की तारीख तय कर दी।