फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kushagra Murder Case The person who brought the ransom letter was seen in CCTV cross examination completed

Kushagra Murder Case: फिरौती का पत्र लाने वाले को CCTV में देखा था, मां की गवाही और प्रभात-शिवा की जिरह पूरी

Thu, 26 Jun 2025 06:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Jun 2025 06:26 AM IST
सार

Kanpur News: कोर्ट ने अधिवक्ता द्वारा निजी कारणों से मांगे गए समय के आधार पर जिरह के लिए अंतिम अवसर देते हुए 27 जून की तारीख नियत कर दी है। बता दें कि मुकदमे में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, प्रभात शुक्ला और शिवा गुप्ता आरोपी हैं। तीनों जेल में ही बंद हैं।

विज्ञापन
Kushagra Murder Case The person who brought the ransom letter was seen in CCTV cross examination completed
kushagra murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फिरौती का पत्र लाने वाले लड़के को सीसीटीवी फुटेज में देखा था। पत्र में कुशाग्र का अपहरण करने और तीस लाख रुपये फिरौती मांगने की बात लिखी थी। यह बयान कुशाग्र हत्याकांड के मुकदमे की सुनवाई के दौरान अपर जिला जज 11 सुभाष सिंह की अदालत में गवाही देने पहुंचीं कुशाग्र की मां सोनिया कानोडिया ने दिया।

विज्ञापन

मुकदमे में प्रभात और शिवा की ओर से जिरह बुधवार को पूरी हो गई। रचिता के अधिवक्ता ने जिरह के लिए समय मांगा जिस पर कोर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए 27 जून की तारीख तय कर दी। कपड़ा कारोबारी मनीष कानोडिया के बेटे कुशाग्र की 30 अक्टूबर 2023 को अपहरण के बाद हत्या हो गई थी।

विज्ञापन

Kushagra Murder Case The person who brought the ransom letter was seen in CCTV cross examination completed
kushagra murder case - फोटो : amar ujala

मां सोनिया कानोडिया की पूरी हो गई थी गवाही
रायपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मुकदमे में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, प्रभात शुक्ला और शिवा गुप्ता आरोपी हैं। तीनों जेल में ही बंद हैं। मंगलवार को कुशाग्र की मां सोनिया कानोडिया की गवाही पूरी हो गई थी। बुधवार को पहले प्रभात के अधिवक्ता ओम नारायण द्विवेदी ने फिर शिवा के अधिवक्ता मनीष शर्मा ने सोनिया से जिरह पूरी कर ली।

Kushagra Murder Case The person who brought the ransom letter was seen in CCTV cross examination completed
Kushagra Murder Case - फोटो : amar ujala

छह माह में मुकदमे के निस्तारण के निर्देश
रचिता के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जिरह के लिए समय की मांग की गई। इस पर एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि गवाह सूरत से आती हैं। हाईकोर्ट ने छह माह में मुकदमे के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। रचिता के अधिवक्ता सुनवाई में सहयोग नहीं कर रहे।

विज्ञापन

Kushagra Murder Case The person who brought the ransom letter was seen in CCTV cross examination completed
Kushagra Murder Case - फोटो : amar ujala

27 जून की तारीख नियत कर दी
गवाह से जिरह का अवसर समाप्त किया जाए। कोर्ट ने अधिवक्ता द्वारा निजी कारणों से मांगे गए समय के आधार पर जिरह के लिए अंतिम अवसर देते हुए 27 जून की तारीख नियत कर दी है। बता दें कि मुकदमे में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, प्रभात शुक्ला और शिवा गुप्ता आरोपी हैं। तीनों जेल में ही बंद हैं।

Kushagra Murder Case The person who brought the ransom letter was seen in CCTV cross examination completed
कुशाग्र की मां को ढांढस बंधाते पिता मनीष कनोडिया - फोटो : amar ujala

मां बोली- रुपये लेने थे तो ले लेती, बेटे को क्यों मार डाला
रुपये लेने थे तो ले लेती, बेटे को क्यों मार डाला। यह शब्द आंखों में आंसू और दिल में बेटे की मौत का गम लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर सूरत से कोर्ट में गवाही देने पहुंची कुशाग्र की मां सोनिया कानोडिया के मुंह से जेल से कोर्ट लाई गई मुकदमे की मुख्य अभियुक्त रचिता वत्स को देखकर निकल पड़े।

Kushagra Murder Case The person who brought the ransom letter was seen in CCTV cross examination completed
परिवार के साथ कुशाग्र (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

कुछ देर के लिए गवाही भी रोकनी पड़ी
गवाही के दौरान कुशाग्र के आखिरी बार पहने हुए कपड़े व सामान देखकर सोनिया बदहवास सी हो गईं। फूट-फूटकर रोने लगीं। तबीयत बिगड़ने पर कुछ देर के लिए गवाही भी रोकनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद गवाही पूरी हो गई और जिरह शुरू हो गई। बुधवार को भी जिरह हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed