Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kushagra murder case Rachita was aware of Prabhat and Shiva dangerous plans, yet she refused

Kushagra Murder: रचिता को प्रभात-शिवा के खतरनाक मंसूबों की थी जानकारी, फिर भी मुकरी; इसलिए लिखा अल्लाह हू अकबर

Tue, 07 Nov 2023 02:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Nov 2023 02:50 PM IST
सार

कुशाग्र की हत्या कैसे की गई इसे लेकर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट कराया। इसके लिए रविवार की देर रात पुलिस आरोपी प्रभात और शिवा को घटनास्थल और जीटी रोड ले गई। वहां पर आरोपियों से घटना को विस्तृत तरह से समझा गया। पुलिस टीम ने इसमें और बरामदगी कर ली है। 

विज्ञापन
Kushagra murder case Rachita was aware of Prabhat and Shiva dangerous plans, yet she refused
kushagra murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रायपुरवा के आचार्यनगर निवासी कपड़ा कारोबारी मनीष कनौडिया के बेटे कुशाग्र की हत्या के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में रचिता के शातिर दिमाग का पता चला। 
विज्ञापन


पुलिस ने रचिता से पूछताछ की तो उसने प्रभात और शिवा के खतरनाक मंसूबों से अनजान बनने का नाटक किया। वहीं, जब प्रभात से अकेले में पूछताछ हुई तो उसने बताया कि रचिता को उसके हर प्लान की खबर थी। कुशाग्र की हत्या के बाद सबसे पहले फोन उसने रचिता को बताया था।
विज्ञापन


तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए प्रभात, रचिता और शिवा से पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग पूछताछ की। रचिता ने पूछताछ में बताया कि उसे यह जानकारी तो थी कि फिरौती में 30 लाख मांगे जाने हैं, लेकिन कुशाग्र की हत्या का उसे अंदाजा नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे कुशाग्र के अपहरण की जानकारी तब हुई, जब कुशाग्र के परिजनों ने उसके पास फोन करके कुशाग्र के विषय में पूछना शुरू किया। वहीं, प्रभात ने बताया कि रचिता को कुशाग्र की हत्या, फिर फिरौती मांगने और शव के टुकड़े करके ठिकाने लगाने तक के प्लान की पूरी खबर थी। उसने एक बार भी उसे ऐसा करने से मना नहीं किया।
Trending Videos

सूत्रों के अनुसार प्रभात ने पुलिस को बताया कि कुशाग्र की हत्या करने के बाद उसने अपने घर में लगे जियो फाइबर के डॉट फोन से सबसे पहले रचिता को कॉल किया। रचिता से उसकी स्कूटी मंगवाई। रचिता खुद स्कूटी लेकर उसके घर पहुंची और वहीं रूक गई।

फिर उसी लैंडलाइन से शिवा गुप्ता को भी कॉल करके घर बुलाया। वहीं पर फिरौती वाला पत्र लिखा। पत्र को शिवा के हाथ स्कूटी से कुशाग्र के घर भिजवाया।

सीडीआर ने भी खोला रचिता का झूठ
पुलिस ने प्रभात और रचिता के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई है। सीडीआर से साफ है कि पूरे घटनाक्रम में शुरुआत से ही प्रभात की रचिता से कई बार बात हुई थी। पुलिस के अनुसार ऐसे में संभव नहीं कि प्रभात ने रचिता को कुछ भी बताया न हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तीनों आरोपी बराबर के दोषी है।
 

सिटी क्लब तक प्रभात भी था शिवा के साथ
शिवा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जब वह चिट्ठी डालने जा रहा था। तब प्रभात भी उसके साथ गया था। सिटी क्लब के पास वह उतर गया। कुशाग्र के घर पर डालने के बाद लौटते वक्त फिर से प्रभात, शिवा के साथ स्कूटी में बैठकर लौटा था।

गुमराह करने के लिए लिखा था अल्लाह हू अकबर
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रभात ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती के पत्र में अल्लाहो अकबर लिखा था। वह चाहता था कि अल्लाह हू अकबर पढ़कर पुलिस का शक गैरसमुदाय के किसी शख्स पर ही जाए। उन्हें उम्मीद थी कि मामले में हिंदूवादी संगठन भी परिवार की मदद करने के नाम पर भीड़ लेकर पहुंच जाएंगे। पुलिस जब तक उन्हें संभालेगी तब तक वह मिलने वाले पर्याप्त समय में कुशाग्र के शव को ठिकाने लगा देंगे, लेकिन अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड राजेंद्र ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

आरोपियों की मौजूदगी में दोहराया क्राइम सीन
पुलिस हत्यारोपियों को सोमवार को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। यहां कुशाग्र की हत्या के वक्त की सभी से उनकी लोकेशन पूछी। कुशाग्र की हत्या कैसे की गई, इसका पूरा नाटकीय रूपांतरण कराया गया। कुशाग्र की स्कूटी जिस जगह खड़ी की गई थी, वह स्थान पूछा। कुशाग्र के मोबाइल को जमीन में गाड़ने वाले स्थान के बारे में पूछा गया। वारदात वाले दिन कुशाग्र के साथ हाते तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी साथ ले गई।

घटनाक्रम का सीन रीक्रिेएट
कुशाग्र की हत्या कैसे की गई इसे लेकर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट कराया। इसके लिए रविवार की देर रात पुलिस आरोपी प्रभात और शिवा को घटनास्थल और जीटी रोड ले गई। वहां पर आरोपियों से घटना को विस्तृत तरह से समझा गया। पुलिस टीम ने इसमें और बरामदगी कर ली है। जिसमें वह बोरी भी शामिल है जिसमें कुशाग्र के टुकड़े करके पन्नी में रखने के बाद उसे बोरी में डालकर गंगा में बहा देने की योजना बनाई गई थी।
 

रविवार की देर रात पुलिस टीम प्रभात को ओम नगर फजलगंज उसके घर (घटनास्थल) में सीन रीक्रिएट कराने पुहंची। यहां पर उसे गलियारे से लेकर कोठरी तक पूरी घटना को समझा। उसका सीन रीक्रिएट कराया। कैसे प्रभात आगे बढ़ा कैसे कुशाग्र उसके पीछे तक चला। कैसे वह लोग कोठरी में घुसे और फिर कैसे उसके पैर में लात मारकर आरोपी प्रभात ने उसे गिराया और गले में रस्सी बांधकर उसके हाथ पैर उसी रस्सी से बांध दिए। यह पूरी घटना विस्तृत तौर पर समझने के बाद प्रभात शुक्ला को जीटी रोड ले जाकर यह समझा कि कैसे उसने कुशाग्र की स्कूटी खड़ी थी। उस दौरान वहां क्या नजारा था। कैसे उसने अपने चेहरे को ढाक रखा था। इधर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस शिवा को कुशाग्र के घर के नीचे नहीं ले गई मगर गाड़ी में बैठाकर उससे वहां की पूरी घटना विस्तृत तरीके से समझी। जैसे उसने स्कूटी कहां रोकी। कैसे गार्ड से मिला क्या कहा और फिर कैसे और कहां पत्र रखकर आया।
 

हैंडराइटिंग एक्सपर्ट बताएंगे फिरौती का पत्र किसने लिखा ?
कुशाग्र का अपहरण फिर हत्या करने के बाद फिरौती का पत्र किसने लिखा था, यह जानने के लिए पुलिस ने तीनों आरोपियों की हैंड राइटिंग के सैंपल लिए हैं। प्रत्येक आरोपी से अलग फार्मेट में 81 सैंपल लिए गए हैं। इन जांच रिपोर्ट के आधार पर यह इसकी पुष्टि हो सकेगी कि पत्र लिखा किसने था। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुशाग्र के घर फिरौती वाला पत्र लिखने का दावा प्रभात ने किया था। हालांकि, पत्र में हैंडराइटिंग के कई जगहों पर बदले होने का भी दावा किया जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने प्रभात शुक्ला, रचिता वत्स और शिवा की 243 हैंडराइटिंग के सैंपल लिए। 

प्रत्येक पन्ने में 27 सैंपल के कॉलम बनाए गए। इसमें कुल नौ पन्ने थे। प्रत्येक आरोपी ने तीन-तीन पन्ने पर अपने नमूने दिए। पुलिस ने तीनों की हैंडराइटिंग के सैंपल के अलावा घर से पूर्व में लिखी गई कॉपियां और डायरियां भी लैब में जांच कराने के लिए भेजा है। इसकी रिपोर्ट चार्जशीट के दौरान कोर्ट में पेश की जाएगी। वहीं, सोमवार को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव ठिकाने लगाने के लिए बोरी में रखी पन्नी, चापड़, आरोपियों की शर्ट, कुशाग्र का बैग, हेलमट प्रभात के हाते के पीछे झाड़ियों से बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed