{"_id":"692c9a7ef9751d3af80cd634","slug":"kunal-won-the-400-meter-race-in-the-junior-boys-category-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-134791-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जूनियर वर्ग बालक 400 मीटर दौड़ में कुनाल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जूनियर वर्ग बालक 400 मीटर दौड़ में कुनाल ने मारी बाजी
Mon, 01 Dec 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
झींझक। कस्बा स्थित राइजिंग सन एजुकेशन सेंटर में रविवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मैच हुए। जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कुनाल ने प्रथम स्थान पाया। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरे दिन जूनियर वर्ग बालक 400 मीटर दौड़ में निहाल ने दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अनुराग प्रथम, अंकुश ने दूसरा स्थान पाया। 300 मीटर बालिका वर्ग में आकृति पहले व नव्या दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग 300 मीटर में एकता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कृतिका सिंह ने दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग खो-खो में लायन्स टीम ने ईगल टीम को हराकर जीत हासिल की। प्राथमिक बालक वर्ग में कबड्डी में शिवाजी वारियर्स टीम ने अर्जुन द ग्रेट टीम को हराकर जीत हासिल की। विद्यालय प्रबंधक अनुज सेंगर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान आलोक गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, आयुष, विवेक, मोहम्मद फारुख, श्रेया पोरवाल, निशा तिवारी आदि मौजूद रहे।