फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kulsoom won gold in the 200, 400, and 800 meter races.

Kanpur News: 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में कुलसुम ने जीता स्वर्ण

Wed, 18 Feb 2026 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Kulsoom won gold in the 200, 400, and 800 meter races.
कानपुर। क्राइस्ट चर्च कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को फूलबाग स्थित क्राइस्टचर्च मैदान पर शुरू हुई। पहले दिन कुलसुम फातिमा ने 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अन्य खेल स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए पदक जीते।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में राजन कुशवाहा और महिला वर्ग में श्रद्धा राजपूत विजयी रहीं। 200 मीटर दौड़ में नबील सरताज और कुलसुम, 400 मीटर में विनायक और कुलसुम, 800 मीटर में विनायक सिंह चौहान और कुलसुम विजेता रहीं। रिले रेस बालक वर्ग में एनसीसी टीम और बालिकाओं में बीकॉम टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


लंबी कूद में कृष्णा तिवारी और दुर्गेश नंदिनी गुप्ता, गोला व चक्का फेंक में ईशांक मिश्रा और अनुष्का, भाला फेंक में सोनू और अनुष्का ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रस्साकशी में विज्ञान संकाय की टीमों ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। बाधा दौड़ और शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रही, जिसमें डॉ. आशीष कुमार दुबे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत आयोजन समन्वयक डॉ. आशीष कुमार दुबे ने की। मंच संचालन अपराजिता सिंह, उन्नति मेहरोत्रा और आदर्श सिंह चौहान ने किया। अंत में विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन,अनिल ज्ञान प्रकाश, निखिल कनौजिया समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed