{"_id":"67f581bfd90e112cb90cfe22","slug":"kuldeep-yadav-is-seven-steps-away-from-taking-a-century-of-wickets-in-ipl-kanpur-news-c-362-1-ka11003-121778-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईपीएल में विकेटों के शतक से सात कदम दूर कुलदीप यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईपीएल में विकेटों के शतक से सात कदम दूर कुलदीप यादव
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : कुलदीप यादव
कानपुर। शहर निवासी और भारतीय टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विकेटों का शतक पूरा करने की ओर हैं। कुलदीप आईपीएल में अभी तक 87 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 8.13 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 93 विकेट हासिल कर लिए हैं।
इस सत्र में वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक तीन मैचों में उन्होंने छह विकेट लिए हैं और सौ विकेट से मात्र सात कदम दूर हैं। अभी दिल्ली कैपिटल्स को 14 लीग मैच और खेलने हैं और सभी को उम्मीद है कि कुलदीप जल्द ही यह कारनामा अपने नाम करेंगे।
आईपीएल में कुलदीप 2016 से लेकर 2020 तक कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की तरफ से खेलें। 2021 में केकेआर की तरफ से उन्हें पूरे सीजन में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला, जिसके बाद ही वह दिल्ली का हिस्सा बने।
विज्ञापन
जबकि 2022 से वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली की तरफ से पहले ही सीजन में कुलदीप ने 21 विकेट लेकर अपने आईपीएल कॅरिअर का सबसे अच्छा प्रदर्शन भी किया था।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो कुलदीप अभी तक 13 टेस्ट में 56, 113 वनडे में 181 और 40 टी-20 में 69 विकेट हासिल कर चुके हैं। (संवाद)
आईपीएल में कुलदीप का प्रदर्शन
वर्ष
मैच
रन
विकेट
2016
3
100
6
2017
12
340
12
2018
16
418
17
2019
9
286
4
2020
5
92
1
2022
14
419
21
2023
14
361
10
2025 3 72