{"_id":"690fa414877e6e08fe030469","slug":"kuldeep-wins-first-place-in-the-sub-junior-53-kg-weight-category-of-the-bench-press-competition-harsh-wins-first-place-in-the-junior-category-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134828-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेंच प्रेस सब जूनियर 53 किलो भार वर्ग में कुलदीप शर्मा, जूनियर में हर्ष दोहरे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेंच प्रेस सब जूनियर 53 किलो भार वर्ग में कुलदीप शर्मा, जूनियर में हर्ष दोहरे प्रथम
विज्ञापन
कानपुर। सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय मंडलीय बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट चैंपियनशिप शुरू हुई। सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बेंच प्रेस प्रतियोगिता सब जूनियर के 53 किलो भार वर्ग में कुलदीप शर्मा प्रथम, ओम विश्वकर्मा द्वितीय, दीपक कमल तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में हर्ष दोहरे प्रथम, उज्ज्वल साहू द्वितीय और अभिषेक पाल तृतीय रहे।
59 किलो सब जूनियर वर्ग में मोहम्मद दानिश खान प्रथम, दीपांशु सचान द्वितीय और आदित्य सिंह तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में इंद्रेश कुमार प्रथम, शोभित शर्मा द्वितीय और सुमित कुमार तृतीय रहे। 66 किलो सब जूनियर पुष्कर बिंद प्रथम, सरगम कटियार द्वितीय और हर्ष तृतीय रहे।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में दिव्य प्रथम, तन्मय द्वितीय और तनवीर खान तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में तन्मय शुक्ला पहले, साहब चौहान दूसरे और आरव कटियार तीसरे पर रहे। 74 किलो सब जूनियर वर्ग में अनिरुद्ध प्रथम, अमन द्वितीय रहे।
जूनियर वर्ग में अर्जुन गौतम प्रथम, प्रखर प्रताप द्वितीय और पीयूष तृतीय रहे। सीनियर में लवेश वर्मा पहले, अर्जुन गौतम दूसरे और प्रखर प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। मास्टर वर्ग में दिनेश सिंह विजेता रहे। महिला वर्ग में मानवी नेगी, सिया यादव, रोशनी देवी, जिया सिंह, गौरी राजवंशी, पूनम सिंह, शोभा नामदेव, करिश्मा पटेल, यशस्वी पटेल, कशिश चौधरी, निकिता यशस्वी, राम कुमारी और रीना गुप्ता विजेता रहीं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के सचिव डॉ. कमल किशोर गुप्ता, वीएसएसडी कॉलेज के लॉ विभागाध्यक्ष आरके पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। परिणामों के आधार पर कानपुर मंडल की टीम का चयन किया जाएगा जो राज्यस्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। मौके पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मनीष मिश्रा, मोहम्मद जीशान, डॉ. चंपा रमानी, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।