{"_id":"58a47f904f1c1b4f54d86547","slug":"kuldeep-selected-for-first-two-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कुलदीप का चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कुलदीप का चयन
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप यादव
कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का चयन आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इससे पहले बांग्लादेश के साथ हुए टेस्ट मैच में भी उनका चयन हुआ था लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीओओ दीपक शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच 23 से 27 फरवरी तक पुणे में खेलेगी। जबकि दूसरा 4 से 8 मार्च तक बंगलूरू में खेलेगी।
विज्ञापन