फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kuldeep murder case, Accused brothers surrender after five years, court orders attachment of property

कुलदीप हत्याकांड: पांच साल बाद आरोपी भाइयों का आत्मसमर्पण, कोर्ट ने संपत्ति कुर्की किया आदेश, तीन आरोपी फरार

Sun, 24 Dec 2023 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Dec 2023 04:42 PM IST
सार

Fatehpur News: विवेचक की ओर से ललौली थाने में बद्रीविशाल सिंह उर्फ कल्लू, जगन्नाथ सिंह उर्फ चून्नू समेत उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कराया था। संपत्ति कुर्की के आदेश से दबाव में आकर सगे भाई बद्रीविशाल सिंह उर्फ कल्लू, जगन्नाथ सिंह उर्फ चून्नू ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
Kuldeep murder case, Accused brothers surrender after five years, court orders attachment of property
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में पांच साल से कुलदीप हत्याकांड में फरार चल रहे सगे भाइयों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। मामले में अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। कोर्ट ने संपत्ति कुर्की का भी आदेश जारी किया है। ललौली थाने के ओती गांव निवासी कुलदीप सिंह की 2018 में खेत से घर लौटते समय रास्ते में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

ओती गांव के सगे भाई बद्री विशाल सिंह उर्फ कल्लू, जगन्नाथ सिंह उर्फ चून्नू व केदार सिंह उर्फ ननकवा, बद्रीविशाल के पुत्र प्रभात सिंह उर्फ झल्लर, ज्वाला सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तत्कालीन विवेचक ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर न होने का हवाला देकर मुकदमे में एफआर लगाई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतक के भाई संदीप सिंह ने मुकदमे को लेकर हाईकोर्ट इलाहाबाद तक पैरवी की। हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा विवेचना शुरू की गई। विवेचना क्राइम ब्रांच को मिली। विवेचक अखिलेश यादव ने 19 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क किए जाने की आरोपियों के घरों में नोटिस चस्पा की थी।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कराया था
विवेचक की ओर से ललौली थाने में बद्रीविशाल सिंह उर्फ कल्लू, जगन्नाथ सिंह उर्फ चून्नू समेत उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कराया था। संपत्ति कुर्की के आदेश से दबाव में आकर सगे भाई बद्रीविशाल सिंह उर्फ कल्लू, जगन्नाथ सिंह उर्फ चून्नू ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन

पांच साल से चल रहे थे फरार, दो आरोपियों का आत्मसर्मपण
विवेचक ने बताया कि दो हत्यारोपियों ने आत्मसर्मपण किया है। पांच साल से फरार चल रहे हैं। कोर्ट ने संपत्ति कुर्क नोटिस के बाद कुर्की का भी आदेश जारी किया है। इसी दबाव में आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed