फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KPL: RLL Ganga Bithoor defeated JK Cantt Spartans by six runs

केपीएल : आरएलएल गंगा बिठूर ने जेके कैंट स्पार्टंस को छह रनों से हराया

Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
KPL: RLL Ganga Bithoor defeated JK Cantt Spartans by six runs
विजेता आरएलएल गंगा बिठूर की टीम।  - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर प्रीमियर लीग में गुरुवार को हुए आठवें रोमांचक मुकाबले में आरएलएल गंगा बिठूर ने जेके कैंट स्पार्टंस को छह रनों से हराया। कप्तान प्रशांत अवस्थी के अर्द्धशतक और अनमोल पांडेय की गेंदबाजी से आरएलएल गंगा बिठूर ने टूर्नामेंट के चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की राह पकड़ ली है। वहीं, जेके कैंट स्पार्टंस की टीम तीन मैचों में दो हार चुकी है। श्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए अनमोल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरएलएल गंगा बिठूर की टीम को पहला झटका 33 रनों के स्कोर पर शुभम चौधरी (10 रन) का लगा, उन्हें यशोवर्द्धन सिंह ने आउट किया। स्कोर में पांच रन का ही इजाफा हुआ था कि दूसरे ओपनर विराट जायसवाल (24 रन) निशांत गौड़ की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हुए।
विज्ञापन


नए बल्लेबाज अमन यादव भी 15 रन बनाकर यशोवर्द्धन का शिकार हुए। लगातार विकेट गिरने के बीच कप्तान प्रशांत अवस्थी ने अर्द्धशतक लगाकर टीम को संभाला। हालांकि, दूसरे छोर पर राहुल सिंह 17 रनों पर, रिषभ राजपूत और सागर शर्मा एक रन बनाकर अभिषेक तोमर का शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत और अमन ने टीम का स्कोर 150 रन पर पहुंचाया। प्रशांत 26 गेंदों में पांच छक्के व एक चौके की मदद से 50 रन बनाकर रिषभ राजपूत की गेंद पर ब्रजेंद्र को कैच थमा बैठे। वहीं, अमन ने नाबाद 31 और प्रशांत चौधरी ने नाबाद एक रन बना कर टीम के स्कोर को 20 ओवरों में छह विकेट पर 153 रनों तक पहुचाया। जेके कैंट स्पार्टंस से रिषभ राजपूत और यशोवर्द्धन सिंह ने 2-2, निशांत गौड़ और अभिषेक तोमर ने एक-एक विकेट लिया।

इसके बाद उतरी जेके कैंट स्पार्टंस को शुरुआती झटका तीसरे ओवर में ब्रजेंद्र (4 रन) के रूप में प्रशांत चौधरी ने दिया। कप्तान मानिक बेरी और भव्य तिवारी 18-18 रन बनाकर क्रमशः विराट जायसवाल और सौरभ सिंह की गेंद पर आउट हुए। 44 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद अलमास शौकत और अमन चौहान ने टीम को थोड़ी मजबूती प्रदान की।

हालांकि अमन को 26 रनों पर अनमोल पांडेय और अलमास को 35 रनों पर दीपांशु सिंह ने पवेलियन भेज टीम को जीत की राह दिखाई। इसके बाद अनमोल ने इसके बाद यशोवर्द्धन सिंह को 22 और विकास यादव को छह रन पर आउट किया। वहीं, रिषभ राजपूत को 12 रन पर दिव्यांशु सिंह ने आउट किया।


जेके कैंट स्पार्टंस की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 147 रन ही बना सकी। इससे आरएलएल गंगा बिठूर ने छह रनों से जीत दर्ज की। टीम से अनमोल पांडेय ने तीन, दीपांशु सिंह ने दो, प्रशांत चौधरी, विराट जायसवाल और सौरभ सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed