फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kovid protocol breaking in vaccination

टीकाकरण में टूट रहा कोविड प्रोटोकॉल

Sat, 04 Sep 2021 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kovid protocol breaking in vaccination
कानपुर देहात/रसूलाबाद। कोरोना टीकाकरण के दौरान अस्पतालों व कैंपों में कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी की जा रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए शुक्रवार को भी रसूलाबाद सीएचसी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस पर पुलिस बुलाई पड़ी। पुलिस ने लाइन लगवाकर लोगों का टीकाकरण कराया। वहीं बिना मास्क के ही लोग लाइन में लगे रहे। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ा है। शुक्रवार को जिले के 12 केंद्रों पर 11581 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

रसूलाबाद सीएचसी के मैटरनिटी विंग में वैक्सीनेशन हो रहा है। यहां वैक्सीन लगवाने के लिए शुक्रवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ पहुंच गई। कोविड प्रोटोकाल तोड़ते हुए लोग बिना मास्क पहने खड़े हो गए। लोगों की भीड़ देखकर चिकित्सा अधीक्षक ने सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम अंजू वर्मा के निर्देश पर थाने से पुलिस बल पहुंचा। सीएचसी में पुलिस बल ने मशक्कत कर लोगों को व्यवस्थित किया और लाइन लगवाई।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी समेत पांच स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगा, जहां कुल 1300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। क्षेत्र के अजनपुर खेड़ा, रजपुरवा, सिसाही व ब्राह्मण गांव में दो-दो सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी के दो बूथों पर 500 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि शुक्रवार को 18 साल से अधिक उम्र के 6763 लोगों को पहली व 539 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के 3067 लोगों को पहली व 1212 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।
टीकाकरण से छूटे लोगों को किया जाएगा चिह्नित
डीएम जेपी सिंह ने शुक्रवार को टीकाकरण को लेकर जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलक्ट्रेट में की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत बुखार पीड़ित, कोविड व क्षय रोग के लक्षण युक्त लोगों, नियमित टीकाकरण से छूटे लोगों को चिह्नित करने के लिए 7 से 16 सितंबर के बीच विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इ

समें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर भ्रमण कर लोगों को चिह्नित करेंगी। डीएम ने अभियान में सहयोग करने वाले जिला कार्यक्रम, पंचायत राज, वन, कृषि, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed