{"_id":"61d2044b7fe4f37b721839c4","slug":"kovid-like-symptoms-in-patients-who-reached-the-health-fair-yet-regardless-of-infection-akbarpur-news-knp6731720169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों में कोविड जैसे लक्षण, फिर भी संक्रमण के प्रति बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों में कोविड जैसे लक्षण, फिर भी संक्रमण के प्रति बेपरवाह
विज्ञापन
न्यू पीएचसी तिस्ती में बिना मास्क मौजूद मरीज व रोगियों को देखते डॉक्टर। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शीतलहर बढ़ने के साथ ही सर्दी, जुकाम और बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। रविवार को जिले की 28 पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी।
इसमें सर्दी, जुकाम जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकों ने 427 लोगों की कोरोना जांच कराई। वहीं, जब ठंड में मलेरिया का असर कम रहता है तब शिवली क्षेत्र में दो मरीज मिले। किसी भी पीएचसी में कोरोना गाइड लाइन का पालन होता नहीं दिखा।
देश भर में जहां कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है, वहीं जिले में लोगों के साथ चिकित्सक भी नियमों को लेकर बेपरवाह बने हैं। जनपद की 28 पीएचसी में रविवार को आयोजित आरोग्य मेेले में कहीं भी संक्रमण के प्रति लोग जागरूक नहीं दिखे।
विज्ञापन
ऐसा तब है जब पीएचसी में पहुंचने वाले अधिकांश मरीज कोविड के प्रारंभिक लक्षण सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। आरोग्य मेले में अधिकांश जगह चिकित्सक बिना मास्क के मरीजों का उपचार करते मिले। यहां मौजूद मरीज भी बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते नजर आए।
पीएचसी में लगाई गई कोविड हेल्प डेस्क में सर्दी, जुकाम से पीड़ित 839 मरीजों को देखा गया। इसमें 427 की एंटीजन किट से कोरोना जांच हुई, हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
इन सभी के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए कानपुर जीएसवीएम लैब भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुखार के 51 मरीज में से 39 मरीजों की मलेरिया जांच की तो शिवली पीएचसी में दो लोग पीड़ित मिले। सोमवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।