{"_id":"5ba241aa867a557ff47de1b9","slug":"kotwal-s-viral-audio-interaction-with-the-victim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आरोपों के घेरे में खाकी', ‘50 हजार दिला देंगे मुकदमा न दर्ज कराओ’, कई और बातें होश उड़ा देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आरोपों के घेरे में खाकी', ‘50 हजार दिला देंगे मुकदमा न दर्ज कराओ’, कई और बातें होश उड़ा देंगी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Sep 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाल जसवंत सिंह व लूट के पीड़ित मेरापुर थाने के गांव अचरिया निवासी शैलेंद्र सिंह की बातचीत का ऑडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसमें लुटेरों को पकड़ने के बाद छोड़ने का भी आरोप लगाया है।
शैलेंद्र ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपनी बेटी लवी के साथ बाइक से 14 जून को रिश्तेदारी बरझाला जा रहा था। टेड़ीकोन के पास एक बाइक सवार तीन बदमाश बेटी के कंधे पर टंगे बैग को लूटकर भाग गए थे। बैग में 2.30 लाख रुपये के जेवरात व मोबाइल आदि था। इसकी शिकायत उसने कायमगंज कोतवाली में की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने दस जुलाई को पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
इस बीच कायमगंज कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेरों को पकड़ा। उन्हें उसने कोतवाली जाकर पहचान लिया। तब कोतवाल ने लुटेरों के परिजनों से बात कर कहा कि पचास हजार रुपये उसे दिला देंगे, वह रिपोर्ट दर्ज न कराए। बाद में कोतवाल ने शैलेंद्र से कहा एक लाख में तुम मामला निपटा लो, रिपोर्ट लिखाने से कोई फायदा नहीं होगा। लुटेरों से रुपये दिलाने के लिए आठ दिन का कोतवाल ने समय मांगा। इसबीच लुटेरों को भी छोड़ दिया और आठ दिन गुजर जाने के बाद शैलेंद्र को रुपये नहीं मिले।

क्या कहते हैं जिम्मेदार ....
डेमो पिक
इसके बाद वह बार-बार कोतवाल को फोन कर रुपये दिलाने की मांग करता रहा। हर बार कोतवाल उसे आश्वासन देकर टरकाते रहे। अंत में परेशान होकर उसने मंगलवार को समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर मामले की शिकायत की। इसके बाद उसने कोतवाल से हुई बातचीत के 11 आडियो क्लिप वायरल कर दिए। इस बातचीत में कोतवाल कायमगंज बार-बार जल्द रुपये दिलाने का भरोसा शैलेंद्र को दे रहे हैं।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
कोतवाल जसवंत सिंह से जब इस संदर्भ में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें याद नहीं है। याद करने के बाद बताएंगे। वहीं, सीओ कायमगंज अखिलेश राय ने बताया कि उन्होंने अभी आडियो नहीं सुना है। आडियो सुनने के बाद ही वह कुछ बता सकते हैं।