फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kota-Etawah Express engine fails, train arrives three hours late

Kanpur News: कोटा-इटावा एक्सप्रेस का इंजन फेल, तीन घंटे बाद पहुंची ट्रेन

Wed, 27 Aug 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kota-Etawah Express engine fails, train arrives three hours late
इटावा। कोटा-इटावा एक्सप्रेस का मंगलवार दोपहर भिंड में इंजन फेल हो गया। टूंडला कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई। इसके बाद इटावा से दूसरा इंजन भेजा गया। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को इटावा जंक्शन के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन निर्धारित समय साढ़े 12 बजे के बजाए तीन घंटे की देरी से साढ़े तीन बजे इटावा जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियाें को परेशानियों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 19811 कोटा-इटावा ग्वालियर से होते हुए इटावा आ रही थी। यह ट्रेन करीब 11 बजे भिंड पहुंची। इस दौरान ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इसके बाद टूंडला कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने इटावा से दूसरा इंजन भिंड के लिए भेजा। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन इटावा के लिए रवाना की गई। कोटा-इटावा एक्सप्रेस इंजन फेल होने की वजह से निर्धारित समय साढ़े 12 बजे के बजाए साढ़े तीन बजे इटावा जंक्शन पर पहुंची। ग्वालियर व भिंड से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि कोटा-इटावा एक्सप्रेस का इंजन फेल होने पर इटावा से दूसरा इंजन भेजा गया था। इसकी वजह से ट्रेन देरी से स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन इटावा से कोटा के लिए पांच बजे रवाना होती है और दूसरे दिन इटावा पहुंचती है।
विज्ञापन

वहीं यात्रियों ने बताया कि कोटा-इटावा एक्सप्रेस सुबह साढ़े नौ बजे से ग्वालियर स्टेशन से चलती है। तीन घंटे में यह ट्रेन इटावा पहुंच जाती है। भिंड में इस स्टेशन का इंजन फेल हो जाने से काफी असुविधा हुई। सुबह ट्रेन में बैठे थे दोपहर साढ़े तीन के बाद इटावा पहुंच पाएं हैं। इस दौरान उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed