फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   korona

koronaकोरोना नियंत्रण प्लान फेल, रणनीति बदलने की तैयारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
korona
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। कोरोना नियंत्रित करने का प्लान फेल होने की वजह से शहर में रविवार को ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 249 हो गई। तेजी से मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए अब जिला प्रशासन ने नई योजना बनाई है। इसके तहत कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को होम कोरन्टीन करने के बजाय कोरन्टीन सेंटरों में रखा जाए। वहीं उनकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए जल्द से जल्द कोरन्टीन सेंटर और उनके बेड बढ़ाकर 2000 या उससे भी ज्यादा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी कोरोना का मरीज मिलने पर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके परिजनों या सीधे संपर्क में आए खास लोगों को ही चिन्हित कर कोरोना कोरन्टीन सेंटर और अन्य सभी संभावित लोगो को होम कोरन्टीन कर कोरोना वायरस की चेन तोड़ने का प्रयास करती है। उन्हें 14 दिन तक परिजनों से दूरी बनाकर रहने और इस बीच कोरोना के सिम्टम्स होने पर तत्काल बताने के निर्देश दिए जाते हैं। इस बीच उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई उन्हें कोविड-19 में रेफर किया जाता था, वरना घर मे ही रहते हैं, पर इन निर्देशों का ज्यादातर लोग पालन नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से शहर में खासकर हॉटस्पॉट एरिया में कोरोना के मरीज बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन रणनीति बदलने की तैयारी कर रहा है। दो दिन पहले मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारियों की बैठक में नई रणनीति को लागू करने के लिए जल्द से जल्द कोरन्टीन सेंटर और कोरन्टीन बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी कोरन्टीन बीएड करीब 1500 हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इनकी पुष्टि की। बताया कि तैयारियां शुरु कर दी गई गई। दो-तीन दिन में यह योजना लागू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed