फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   korona se 13 ki maut

बांदा में कोरोना से 13 की मौत, 143 संक्रमित

Tue, 20 Apr 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
korona se 13 ki maut
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी मंडल के बांदा और चित्रकूट जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी रहा। बांदा मेडिकल कॉलेज में जहां 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई, वहीं 143 संक्रमित मरीज मिले। हालांकि, सीएमओ ने तीन लोगों की ही कोरोना से मौत की पुष्टि की है। उधर, चित्रकूट में भी कोरोना संक्रमण ने लगातार दूसरे दिन भी शतक लगाते हुए 133 मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

बांदा में मंगलवार को तेरह लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। मौजूदा समय बांदा जनपद में 1085 कोरोना से जूझ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में जिनकी मौत हुई, उनमें एक महिला समेत दो चित्रकूट जनपद के और एक रमेड़ी (हमीरपुर) का है। इनके अलावा बांदा शहर के बबेरू रोड निवासी 62 वर्षीय, कालूकुआं निवासी 50 वर्षीय, छोटी बाजार निवासी 45 वर्षीय, चौक बाजार निवासी 50 वर्षीय, बांदा निवासी 62 वर्षीय, बबेरू निवासी 56 वर्षीय, बांदा निवासी 60 वर्षीय सहित चित्रकूट की 55 वर्षीय महिला और मानिकपुर के 60 वर्षीय वृद्ध, रमेड़ी (हमीरपुर) के 64 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। मुख्य चिकि त्साधिकारी डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि इन मौतों का वह पता कर रहे हैं। फिलहाल अभिलेखों में आज 3 मौतें ही दर्ज हैं।
विज्ञापन

उधर, बांदा में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1085 हो गई है। मंगलवार को 183 मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ के मुताबिक, अब कुल 5557 लोग कोरोना की गिरफ्त में आए हैं। इनमें 4413 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 143 कोरोना संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज, जजी परिसर, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल आदि समेत शहर के तुलसी विहार, कालूकुआं, छोटी बाजार, कोतवाली रोड, कटरा, मढ़िायानाका, गायत्री नगर, तुलसी नगर, छिपटहरी आदि समेत ग्रामीण इलाकों में बबेरू, अतर्रा, बिसंडा, सिकलोढ़ी, कैरी, इंटवां, कमासिन, नरैनी, महुटा, तिंदवारी, पनगरा इत्यादि गांव शामिल हैं। बबेरू, अतर्रा, तिंदवारी में एक से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। संक्रमित पुरुषाें की संख्या 105 और महिला 38 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चित्रकूट जिले में मंगलवार को 133 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिससे हड़कंप की स्थित बनी रही। दो दिन से लगातार जिले में सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को यहां 116 मरीज मिले थे। अब एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1127 हो गई है। राहत की बात यह है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 53 मरीज मंगलवार को स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी तक 20 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को 1129 लोगों की जांच हुई थी, जिसमें 133 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 3685 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed