फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   korona prabhaavit maan yuvatee se kiya achhoot jaisa vyavahaar

कोरोना प्रभावित मान युवती से किया अछूत जैसा व्यवहार

Fri, 20 Mar 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
korona prabhaavit maan yuvatee se kiya achhoot jaisa vyavahaar
गुरसहायगंज (कन्नौज)। राजस्थान के बालाजी धाम से लौटे कस्बे के एक परिवार में बेटी की बीमारी परिवार के लिए हाहाकारी स्थितियों को जन्म दे गई। बुखार, गले में दर्द, उल्टी से पीड़ित युवती को कोरोना प्रभावित मानकर सीएचसी से सैफई पीजीआई का रास्ता दिखा दिया गया। सैफई में काफी देर एकांत में बैठाया गया। बाद में सामान्य बुखार बताकर घर ले जाने की सलाह दे दी। कोरोना के डर से एंबुलेंस वाले ने भी हाथ खींच लिए। नतीजे में निजी वाहनों से जूझते हुए परिवार ने बेटी के साथ सैफई से कन्नौज तक का सफर पूरा किया।
विज्ञापन

युवती के पिता का कहना है कि गुरसहायगंज सीएचसी हो या इटावा के सैफई का पीजीआई, दोनों जगह सबसे पहले ट्रेवल हिस्ट्री पूछी गई। राजस्थान से लौटने की बात सुनकर वहां तमाम इलाके के लोगों के बीच रहने की बात पर ठिठकते हुए डॉक्टरों ने जल्द रास्ता दिखाने की कोशिश शुरू कर दी। दोनों स्थानों में से किसी जगह उसकी जांच करने या नमूना लेने की कोशिश तक नहीं हुई। उनका कहना है कि शुक्रवार सुबह सीएमओ से मिलकर डॉक्टरों के ऐसे रवैये की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

गुरसहायगंज सीएचसी के डॉ. शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के बालाजी धाम की यात्रा के दौरान तमाम तरह के लोगों के बीच रहने से संक्रमण का शक गहराया। गले में तकलीफ की बात सुनकर उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई भेजना जरूरी लगा। सैफई इस क्षेत्र में ऐसे मामलों के लिए नोडल सेंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सैफई पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार ने युवती के पिता के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि युवती को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था लेकिन घर वाले लेकर चले गए। डॉ. आलोक ने यह भी कहा कि अन्य समस्याओं के साथ युवती को पेट में दर्द और उल्टियां होनेे की शिकायत भी थी। कोरोना में पेट दर्द और उल्टियां नहीं होती हैं। यही बात घर वालों को स्पष्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed