फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Knowledge of filmmaking and acting will be gained in CSJMU

Kanpur News: सीएसजेएमयू में फिल्म निर्माण और अभिनय का मिलेगा ज्ञान

Wed, 23 Apr 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of filmmaking and acting will be gained in CSJMU
कानपुर। फिल्म निर्माण की पढ़ाई के लिए शहर के युवाओं को अब दिल्ली-मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में जुलाई से इसके लिए पाठ्यक्रम शुरू होगा। मंगलवार को विश्वविद्यालय ने रंगशिला प्रोडक्शन हाउस के साथ इसका करार किया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह समझौता छात्रों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। रंगशिला प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर छात्र अभिनय, निर्देशन और अन्य क्षेत्रों में प्रयोगात्मक जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे न केवल छात्रों को प्रशिक्षण, बल्कि उन्हें रंगमंच की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का अवसर भी मिलेगा। रंगशिला प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक और फिल्म निर्देशक अवनीश मिश्रा ने बताया कि इस करार से छात्रों को कार्यशाला, पाठ्यक्रम और फैकल्टी एक्सचेंज के माध्यम से फिल्म निर्माण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि हम थिएटर और कला प्रदर्शन को सिर्फ एक मंच तक सीमित न रखें, बल्कि उसे शिक्षा का एक अहम हिस्सा बनाएं। इसी सोच के साथ हम सीएसजेएमयू से जुड़े हैं।
विज्ञापन

पटकथा लेखक सचिन मालवीय ने कहा कि हम चाहते हैं कि छात्रों को लिखित के साथ-साथ प्रायोगिक अनुभव भी मिले। वह अभ्यास, नए-नए प्रयोग व गलतियां करें और फिर कुछ नया रचें। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि यह करार छात्रों को एक नई दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. दिवाकर अवस्थी, डॉ. ओम शंकर गुप्ता, डॉ. जितेंद्र डबराल, डॉ. रश्मि गौतम, प्रेम किशोर शुक्ला और सागर कनौजिया मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed