{"_id":"5e0c8ffb8ebc3e881043a657","slug":"know-the-situation-of-pollution-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई में प्रयागराज-वाराणसी से पीछे, लखनऊ से आगे कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई में प्रयागराज-वाराणसी से पीछे, लखनऊ से आगे कानपुर
Wed, 01 Jan 2020 06:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर में शहरी विकास मंत्रालय ने मंगलवार को स्वच्छता सर्वेक्षण की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट जारी की है। इसमें शहर स्वच्छता के मामले में देश में 15वां और प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। लगातार बढ़ता प्रदूषण, गंदगी और कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद होने की वजह से शहर राष्ट्रीय स्तर पर की गई रैंकिंग में टॉप-10 में जगह नहीं बना पा रहा है।
रैंकिंग में प्रयागराज और वाराणसी तो कानपुर से आगे हैं, लेकिन लखनऊ पिछड़ गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जारी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर को 1187.60 अंक मिले हैं। इन अंकों के साथ अपने शहर को तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ रहा है, जबकि 1308.20 अंकों के साथ प्रयागराज यूपी में टॉप पर है, हालांकि देश में वह नवें स्थान पर है।

Trending Videos
इसी तरह राष्ट्रीय रैकिंग में वाराणसी 1206.99 अंकों के साथ 14वें स्थान पर आया है। प्रदेश में वाराणसी की रैंकिंग नंबर दो है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट आने पर ही इस बारे में कुछ बताया जा सकेगा। चार जनवरी के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के तहत जांच करने के लिए टीम शहर आएगी। उस रिपोर्ट के आधार पर फाइनल रैंकिंग जारी की जाएगी।
शहर का नाम देश में रैंक प्रदेश में रैंक अंक
प्रयागराज 9 1 1308.20
वाराणसी 14 2 1206.99
कानपुर 15 3 1187.60
लखनऊ 16 4 1170.78
आगरा 23 5 1064.32
गाजियाबाद 32 6 884.12
मेरठ 39 7 878.91
शहर का नाम देश में रैंक प्रदेश में रैंक अंक
प्रयागराज 9 1 1308.20
वाराणसी 14 2 1206.99
कानपुर 15 3 1187.60
लखनऊ 16 4 1170.78
आगरा 23 5 1064.32
गाजियाबाद 32 6 884.12
मेरठ 39 7 878.91