फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्प्रिचुअल पिरामिड आपको दिखाएगा आपका भूत, भविष्य और वर्तमान, ये है सही तरीका

Mon, 03 Dec 2018 01:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 01:28 PM IST
सार

- पिरामिड स्प्रिचुअल सोसाइटी मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं भारतीय विचारक समिति के सम्मेलन का समापन
 

विज्ञापन
know all about yourself from meditation
डेमो पिक
ध्यान से आप अपने विषय में सबकुछ जान सकते हैं। पिरामिड को माध्यम बनाकर नियमित ध्यान लगाने से मनुष्य पूर्व जन्म के बारे में भी जान सकता है। ध्यान के लिए कम से कम डेढ़ घंटे का समय देना होगा। यह कहना है हैदराबाद के ब्रह्मर्षि सुभाष पत्री का।
know all about yourself from meditation
डेमो पिक
उन्होंने रविवार को कानपुर स्थित सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में ध्यान प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया। दो दिवसीय पिरामिड स्प्रिचुअल सोसाइटी मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं भारतीय विचारक समिति के सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को उन्होंने वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति ध्यान के बारे में बताया।
know all about yourself from meditation
डेमो पिक
दिल्ली के डॉ. सौरभ रंजन ने बताया कि एक्यूप्रेशर और ध्यान से शारीरिक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। हितेश और शुभांगी ने बताया कि ध्यान से लोग बहुत कुछ जान सकते है। वह पूर्व के साथ-साथ भविष्य के बारे में भी अवगत हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know all about yourself from meditation
डेमो पिक
इसके लिए ध्यान को नियमित लगाना  होगा। साथ ही पिरामिड का भी प्रयोग करना होगा। इस मौके पर बलराम नरूला, डॉ.सारिका बाला मिश्रा, रमेश चंद्रा, गौरव शुक्ला, मनोज शुक्ला, रमेश चंद्रा, कुबेर गुप्ता, मुकेश पालीवाल, शरद चंद्र कोहली मौजूद थे। 
विज्ञापन
know all about yourself from meditation
डेमो पिक
चित्रकला प्रदर्शनी लगाई 
पिरामिड स्प्रिचुअल सोसाइटी मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं भारतीय विचारक समिति के सम्मेलन में चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इसमें एएनडी कॉलेज के चित्रकला विभाग की विभागध्यक्ष डॉ.सारिका बाला मिश्रा के साथ 100 चित्रकारों ने कला का प्रदर्शन किया। इसका शुभारंभ हैदराबाद के ब्रह्मर्षि सुभाष पत्री ने किया। इस प्रदर्शनी में एएनडी कॉलेज, श्रीछत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, डीएवी कॉलेज, अर्मापुर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed