{"_id":"5c2324bbbdec2256d06c69fe","slug":"know-about-smart-dustbin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट डस्टबिन फुल होते ही आएगा मोबाइल पर एसएमएस, ये भी है खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट डस्टबिन फुल होते ही आएगा मोबाइल पर एसएमएस, ये भी है खासियत
Wed, 26 Dec 2018 12:33 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
ऑटो सोनिक सेंसर डस्टबिन
कानपुर के आवास-विकास हंसपुरम, नौबस्ता स्थित एसजे एजुकेशन सेंटर में कक्षा सात की छात्रा पल्लवी के स्मार्ट डस्टबिन ने सबको चकित कर दिया। उसने ऑटो सोनिक सेंसर डस्टबिन का प्रदर्शन किया, जो कूड़े से फुल होते ही मोबाइल पर एसएमएस भेज देगा।
मंगलवार को आकर्षक विज्ञान एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी अनुभूति का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएन कटियार और जेएन कटियार ने किया। आठवीं की छात्रा मनिका सचान के भी स्मार्ट डस्टबिन को सभी ने सराहा।

डेमो पिक
स्मार्ट डस्टबिन में रेड और ग्रीन लाइटें लगी थीं, जो खाली होने पर ग्रीन और भरी होने पर रेड लाइट के जरिये संदेश दे रही थी। अन्य छात्र-छात्राओं ने हाइड्रो इलेक्ट्रिक सिटी मॉडल, रोबोटिक कार, चलित रोबोटिक हैंड, हाइड्रोलिक पार्किंग, मिसाइल लांचर, आधुनिक सेंसर आदि का प्रदर्शन कर अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रदर्शनी के दौरान विद्यालय में साइंस मैजिक, एम्यूजमेंट पार्क, भारत में विविधता में एकता को दर्शाते हुए कई सुंदर झांकियां थीं। यहां विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू बाजपेई, पुनीत, सुनीत, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल कटियार, निशा, अर्चना, राजेंद्र, अरुणा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।