फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशियों को भी दीवाना बना रहीं सरबजीत की धुनें 

Thu, 04 Oct 2018 03:55 PM IST
एेश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
एेश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 Oct 2018 03:55 PM IST
सार

- शहर के युवा ने देश के साथ विदेश में किए कई स्टेज शो 
- बैंकॉक के यूट्यूब चैनल पर 125 एपिसोड रिकॉर्ड हो चुके

विज्ञापन
know about pianist Sarabjit from kanpur
पियानिस्ट सरबजीत सिंह
कानपुर शहर के एक मॉल में मध्यम सुरीली पियानो की धुनें लोगों को काफी सुकून देतीं हैं। कई बार तो ये धुनें खुशी का अहसास भी कराती हैं। अक्सर लोग इन धुनों को बजाने वाले पियानिस्ट से उनके हुनर की तारीफ करने पहुंच जाते हैं। इस पियानिस्ट का नाम है सरबजीत सिंह। आपको बता दें वह कानपुर के एकमात्र ऐसे युवा पियानिस्ट हैं जो देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जाकर स्टेज शो कर रहे हैं। हाल में ही बैंकॉक के एक यू ट्यूब चैनल से जुड़कर उन्होंने कई एपिसोड रिकॉर्ड किए हैं। उनकी धुनें विदेश में भी काफी पसंद की जा रही हैं। 
know about pianist Sarabjit from kanpur
पियानिस्ट सरबजीत सिंह
अशोक नगर में रहने वाले 23 वर्ष के सरबजीत छह वर्ष की उम्र से पियानो बजा रहे हैं। सरबजीत के मुताबिक उनके दादा और परदादा गीतकार और संगीतकार थे। पिता गुरमीत सिंह ने उन्हें पियानो सिखाया। इसमें मां कुलजीत कौर ने भी सहयोग किया। उन्होंने बीएससी तक की पढ़ाई के बाद पियानिस्ट बनने की ठान ली। इसकी शुरुआत उन्होंने शहर के बड़ा चौराहा स्थित एक मॉल में मई 2015 में पियानो बजाने से की।
know about pianist Sarabjit from kanpur
पियानिस्ट सरबजीत सिंह
शुरूआत से ही लोगों को उनकी धुनें काफी पसंद आने लगी। कई लोगों ने बच्चों को पियानो सिखाने के लिए कहा। उन्होंने घर पर ही बच्चों को पियानो की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया। अभी भी कई बच्चे उनसे पियानो सीख रहे हैं। एक वर्ष पूर्व वह बैंकॉक के फेमस यू ट्यूब चैनल ‘कीर्तन स्टूडियो‘ से जुड़े थे। अब तक वह 125 एपिसोड में परफॉर्मेंस दे चुके हैं। उनके हर एपिसोड के लाखों व्यूज हैं। यूट्यूब के इस चैनल की रिकार्डिंग के लिए वह हर तीन माह में बैंकॉक जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कलाकारों के साथ भी कर चुके काम

know about pianist Sarabjit from kanpur
पियानिस्ट सरबजीत सिंह
पंजाबी कलाकार हरि सिंधु, डीप मनी, जावेद अली, हरिशरण, यूके की आर्टिस्ट तरन कौर के साथ प्रैक्टिस सेशन कर चुके हैं। इसके साथ ही वह मुंबई व दिल्ली के स्टूडियो से भी जुड़े हैं। वह फिल्मों के गानों के लिए भी काम करते हैं। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, लखनऊ आदि शहरों के अलावा बैंकॉक और यूके में भी लाइव शो कर चुके हैं। 
विज्ञापन

ग्रेड आठ क्लीयर कर चुके 

know about pianist Sarabjit from kanpur
पियानिस्ट सरबजीत सिंह
सरबजीत ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन से पियानिस्ट का कॉरस्पॉन्डेंस कोर्स कर रहे हैं। वह इस कोर्स की ग्रेड आठ क्लीयर कर चुके हैं। हाल में ही दिल्ली में हुई इसकी परीक्षा में उन्होंने टॉप किया है। उनका दावा है कि वह यूपी के एकमात्र ऐसे पियानिस्ट हैं जो ग्रेड आठ तक का लेवल क्लीयर कर चुके हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed