फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   know about admission in Csjmu kanpur

सीएसजेएमयूः सीट लॉक करते ही एडमिशन पक्का, इस बदलाव के बारे में जरूर जान लें

Mon, 10 Jun 2019 11:58 PM IST
प्रशांत कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
know about admission in Csjmu kanpur
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में अब सीट लॉक करते ही एडमिशन पक्का हो जाएगा। इसके बाद अच्छे अंक के बावजूद छात्र अपना कॉलेज नहीं बदल सकेंगे।
विज्ञापन


अभी तक छात्र मेरिट और अपनी सुविधा के अनुसार डब्ल्यूआरएन नंबर के जरिए प्रवेश प्रक्रिया बंद होने तक कॉलेज में बदलाव कर लेते थे। इससे कई बार अंतिम समय तक प्रमुख कॉलेजों की सीटें भी खाली रह जाती थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेब रजिस्ट्रेशन नंबर प्रक्रिया के दौरान ही कॉलेज चयन का मौका दिया है।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में पहले छात्र यूआरएन जनरेट करेंगे। इस दौरान छात्रों को प्रवेश के लिए छह कॉलेजों का विकल्प भरना होगा। इन छह कॉलेजों के अलावा छात्र किसी भी सातवें कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक कॉलेज में दाखिले के बाद डब्ल्यूआरएन जनरेट होगा। अभी तक आवेदन के लिए ही डब्ल्यूआरएन जनरेट होता था। छात्र जैसे ही एक कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेगा, उसका डब्ल्यूआरएन जनरेट हो जाएगा और सीट लॉक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed