फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KN Titans, Winners, and Vedic Union Club Triumph in KDMA Cricket League

Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में केएन टाइटंस, विनर्स और वैदिक यूनियन क्लब जीते

Sat, 04 Apr 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
KN Titans, Winners, and Vedic Union Club Triumph in KDMA Cricket League
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में विनर्स क्लब ने केडीएमए को एक विकेट से हराया। दूसरे मैच में वैदिक यूनियन क्लब ने वंडर्स वुमंस को सात रन से और तीसरे मैच में केएन टाइटंस ने अमर क्लब को 108 रन से हराया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए पहले मैच में केडीएमए ने 37.2 ओवर में 221 रन बनाए। टीम से सौरभ सिंह ने 69, सुंदरम दीक्षित ने 36, माही कटियार ने 31 रन जोड़े। गेंदबाजी में अखिलेश निषाद ने पांच, निशांत ने दो तथा प्रियांशु और कृष्णा मिश्रा ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं विनर्स क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 222 रन बना जीत दर्ज की। टीम से प्रियांशु ने 125 रनों की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में सतनाम सिंह ने तीन और सौरभ यादव ने दो विकेट लिए। प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में वैदिक यूनियन क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाए। टीम से तनुष ने 40 और हार्दिक ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में सिमरन भाटी ने पांच और प्रियांश ने दो विकेट झटके। वहीं वंडर्स वुमंस की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 186 रन ही बना सकी और सात रनों से मुकाबला हार गई। टीम से नेहा वर्मा ने 81 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। सिमरन भाटी ने 34 और प्रियंका ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में शाश्वत ने तीन और नीरव ने दो विकेट हासिल किए। सिमरन भाटी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में टीम केएन टाइटंस ने 36.5 ओवर में 353 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम से राजीव मल्होत्रा ने 190 रनों की पारी खेली और राज आर्यन ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपेंद्र और ठाकुर अभ्युदय ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं अमर क्लब की टीम 37 ओवर में 245 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ठाकुर अभ्युदय ने 125 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल करीम और आकाश जैन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ठाकुर अभ्युदय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed