फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kishorepur team won the first volleyball match.

Kanpur News: वॉॅलीबॉल का पहला मैच किशोरपुर की टीम ने जीता

Sun, 15 Feb 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kishorepur team won the first volleyball match.
बरौर। विकास खंड मलासा के मकरंदापुर में शनिवार से दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें पहला मैच किशोरपुर की टीम ने जीता। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्टूडेंट वाॅलीबॉल क्लब मकरंदापुर की ओर से किया गया। जिसका शुभारंभ जिलापंचायत सदस्य संजय सचान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच रसधान और किशोरपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें किशोरपुर की टीम ने लगातार दो सेटों में मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच महमूदपुर और रायल योद्धा के बीच खेला गया। जिसमें महमूदपुर की टीम ने मैच जीत लिया। तीसरा मैच उरई और मकरंदापुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें उरई की टीम ने जीत हासिल की। यहां डिंपल सचान, गणेश सचान, सलीद सिद्दीकी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अविनाश सचान, सुमित, मनोज सचान, सोमिल, अजीत सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed