फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kishore called IG Home Guard and said that he wants to recruit two people, please manipulate them.

Kanpur News: आईजी होमगार्ड को फोन कर किशोर बोला दो को भर्ती कराना है, हेरफेर कर लीजिएगा

Fri, 02 Jan 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kishore called IG Home Guard and said that he wants to recruit two people, please manipulate them.
कानपुर। हेलो...आप आईजी होमगार्ड धर्मवीर सिंह बोल रहे हैं, मैं मयंक बोल रहा हूं..आगरा के लोहामंडी सर्किल का सीओ। होमगार्ड्स की भर्ती आई है उसमें दो लोगों को कराना है। इसके लिए आपको मेरिट लिस्ट में हेर-फेर करना हो कर लिजिएगा। कुछ इसी अंदाज में एक 17 साल के किशोर ने आईजी होमगाडर्स मुख्यालय, लखनऊ को फोन कर भर्ती की मेरिट लिस्ट में बदलाव करने को कहा। इसके बाद आईजी के आदेश कार्यालय कर्मी ने किशोर के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि इसे जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज कर विवेचना नौबस्ता थाने को स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

गोविंदनगर थानाक्षेत्र के होमगार्ड का कमांडेंट कार्यालय है, इसके कर्मी सुरेन्द्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 30 दिसंबर को आईजी के होमगार्ड्स मुख्यालय, लखनऊ के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आगरा के लोहामंडी सर्किल का सीओ बताया। होमगार्ड्स की भर्ती के सम्बंध में दो लोगों को होमगार्ड्स के पद पर भर्ती करने के लिए मेरिट लिस्ट में हेरफेर करने को कहा। इसके बाद उसने घूस देने का भी प्रलोभन दिया, साथ ही कई गैरकानूनी और अर्नगल बातें भी की। संबंधित मोबाइल नंबर की जांच के बाद पता चला कि आरोपी विभाग के ही एक होमगार्ड का बेटा है जो यशोदानगर इलाके में रहता है। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि एफआईआर स्थानांतरित होकर आई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed