फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kishore Bhanushali popularly known as Junior Devanand reached Kanpur

यूपी: किशोर भानुशाली बोले- जिस सीरियल में कानपुर का जिक्र उसका भौकाल टाइट

Wed, 27 Apr 2022 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Apr 2022 11:08 PM IST
सार

भाभी जी घर पर है व हप्पू सिंह की उलटन-पलटन सीरियल में अहम रोल निभाने वाले किशोर गोविंदनगर में रहने वाले मित्र अशोक गुप्ता के बेटे की शादी में आए थे। उन्होंने कहा कि कानपुर में इतना प्यार मिलता है कि बार-बार आने का मन करता है।

विज्ञापन
Kishore Bhanushali popularly known as Junior Devanand reached Kanpur
किशोर भानुशाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस सीरियल में कानपुर का जिक्र होता है, वह हिट हो जाता है। कनपुरिया भाषा में कहें तो उसका भौकाल टाइट हो जाता है। कानपुर की जनता उस सीरियल को इतना प्यार देती है कि वह लगातार बढ़ता रहता है। यहां की भाषा में अपनापन बहुत है। यह बात बुधवार को शहर आए जूनियर देवानंद के नाम से मशहूर कलाकार किशोर भानुशाली ने कही।

विज्ञापन


भाभी जी घर पर है व हप्पू सिंह की उलटन-पलटन सीरियल में अहम रोल निभाने वाले किशोर गोविंदनगर में रहने वाले मित्र अशोक गुप्ता के बेटे की शादी में आए थे। यहीं पर उन्होंने अपने अन्य मित्रों रविंद्र टुटेजा और राजेंद्र भल्ला से मुलाकात की। राजेंद्र के घर भी गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानपुर में इतना प्यार मिलता है कि बार-बार आने का मन करता है। यहां की मिठाई व खाने का जो स्वाद है, वह कहीं और नहीं मिलता। जब भी यहां आता हूं तो खाने का सामान व कपड़े खरीद कर ले जाता हूं। उन्होंने कहा कि कानपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में आने के बाद लक्ष्य तक पहुंचने में समय जरूर लगता है लेकिन प्रतिभाशाली कलाकार के लिए तमाम दरवाजे खुले रहते हैं। यूपी में भी कलाकारों के लिए प्लेटफार्म जरूरी है। शाम को किशोर बिठूर में अशोक के बेटे की शादी पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में गए और कई गाने सुनाए। उन्होंने गोविंद नगर मार्केट से खरीदारी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed