{"_id":"62697c595a509f33a5210e44","slug":"kishore-bhanushali-popularly-known-as-junior-devanand-reached-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोर भानुशाली बोले- जिस सीरियल में कानपुर का जिक्र उसका भौकाल टाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोर भानुशाली बोले- जिस सीरियल में कानपुर का जिक्र उसका भौकाल टाइट
Wed, 27 Apr 2022 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:08 PM IST
सार
भाभी जी घर पर है व हप्पू सिंह की उलटन-पलटन सीरियल में अहम रोल निभाने वाले किशोर गोविंदनगर में रहने वाले मित्र अशोक गुप्ता के बेटे की शादी में आए थे। उन्होंने कहा कि कानपुर में इतना प्यार मिलता है कि बार-बार आने का मन करता है।
विज्ञापन
किशोर भानुशाली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिस सीरियल में कानपुर का जिक्र होता है, वह हिट हो जाता है। कनपुरिया भाषा में कहें तो उसका भौकाल टाइट हो जाता है। कानपुर की जनता उस सीरियल को इतना प्यार देती है कि वह लगातार बढ़ता रहता है। यहां की भाषा में अपनापन बहुत है। यह बात बुधवार को शहर आए जूनियर देवानंद के नाम से मशहूर कलाकार किशोर भानुशाली ने कही।
विज्ञापन
भाभी जी घर पर है व हप्पू सिंह की उलटन-पलटन सीरियल में अहम रोल निभाने वाले किशोर गोविंदनगर में रहने वाले मित्र अशोक गुप्ता के बेटे की शादी में आए थे। यहीं पर उन्होंने अपने अन्य मित्रों रविंद्र टुटेजा और राजेंद्र भल्ला से मुलाकात की। राजेंद्र के घर भी गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कानपुर में इतना प्यार मिलता है कि बार-बार आने का मन करता है। यहां की मिठाई व खाने का जो स्वाद है, वह कहीं और नहीं मिलता। जब भी यहां आता हूं तो खाने का सामान व कपड़े खरीद कर ले जाता हूं। उन्होंने कहा कि कानपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन
मुंबई में आने के बाद लक्ष्य तक पहुंचने में समय जरूर लगता है लेकिन प्रतिभाशाली कलाकार के लिए तमाम दरवाजे खुले रहते हैं। यूपी में भी कलाकारों के लिए प्लेटफार्म जरूरी है। शाम को किशोर बिठूर में अशोक के बेटे की शादी पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में गए और कई गाने सुनाए। उन्होंने गोविंद नगर मार्केट से खरीदारी भी की।