फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kisan mela

कृषि मेले में गिनाईं उपलब्धियां, बताईं योजनाएं

Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
kisan mela
कानपुर देहात। जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर रविवार को कृषि मेले आयोजित किए गए। यहां जन प्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि किसान सम्मान निधि, गोआश्रय स्थल निर्माण, गाय पालन पर प्रति गाय 900 रुपये की मदद आदि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

झींझक ब्लाक के कृषि मेले में विधायक निर्मला संखवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान दिया है। आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। गोशाला से गाय लेने पर 900 रुपये प्रति महीने गाय के भरण पोषण के लिए दिया जाता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएं भी गिनाईं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत कटियार ने पशुपालन की जानकारी दी। किसान विनोद कुमार, विपिन कुमार, हरिशचंद्र, जगदीश नारायन व यादवेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फसल अवशेष न जलाने को लेकर किया जागरूक
संदलपुर ब्लाक में लगे मेले में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस आर्य ने बताया कि किसानों के हित में सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। अनुदान पर बीज, खाद व कृषि यंत्र की व्यवस्था है। किसान उन्नत खेती अपनाकर आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने मिट्टी की सेहत अच्छी रखने के लिए फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक किया। मेले में पांच किसानों को सम्मान निधि के प्रमाण पत्र अध्यक्ष विनोद कटियार ने दिए। बीडीओ मोहम्मद काजमी, आरईएस अवर अभियंता केके दुबे, एडीओ कृषि रामकुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को किया सम्मानित
राजपुर ब्लाक में कृषि मेले में आत्मा योजना के अंतर्गत लाभान्वित पांच किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता दिनेश चंद्र मिश्र ने किया। चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय कानपुर से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीएन कटियार ने फसल सुरक्षा, बीज शोधन, भूमि शोधन व उन्नत खेती के गुर बताए। इस दौरान किसान अश्वनी कुमार, मुलायम सिंह, संतोष कुमार, राजेश कटियार व चंद्रभान दीक्षित को प्रमाण पत्र दिए गए। बीडीओ भगवान सिंह चौहान, एडीओ पंचायत लाखन सिंह, बीज भंडार प्रभारी विनय कुमार रहे।
उन्नत खेती के तरीके अपनाने पर दिया जोर
रसूलाबाद ब्लाक में कृषि मेला में किसानों को आय दोगुना करने के लिए उन्नत खेती अपनाने को कहा गया। यहां विधायक निर्मला संखवार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में लोगों को जागरूक किया। कहा कि समूह की महिलाएं प्रेरणा कैंटीन चला रही हैं। सौर ऊर्जा लैंप बनाकर आय बढ़ा रही हैं। सरकार सिलाई मशीनें देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। यहां ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव, अपर जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह पाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीतम सिंह, सीएल वर्मा आदि रहे।

किसान गोष्ठी में बताईं योजनाएं
डेरापुर ब्लाक में आयोजित किसान गोष्ठी में बीडीओ बब्बन राय ने सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीब, किसान, मजदूरों व निराश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हुई हैं। मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन से महिलाएं सुरक्षित हुई हैं। यहां कृषि वैज्ञानिक राम शंकर श्रीवास्तव ने उन्नत खेती के तरीके बताए। सुभाष मिश्रा, महेश भदौरिया, अखिलेश सिंह, रविंद्र नाथ मिश्रा, राम किशोर पांडेय, संतोष शुक्ला, सुधांशु चतुर्वेदी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed