फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   killing two due to brain stroke in cold

खतरनाक हुई ठंड, ब्रेन स्ट्रोक से दो की मौत

Tue, 06 Dec 2016 11:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
killing two due to brain stroke in cold
डेमो
लगातार गिर रहा तापमान अब खासतौर पर ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बवाल-ए-जान होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कानपुर में ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से दो महिलाओं की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। दोनों ही महिलाएं सोमवार को हैलट में भर्ती की गईं थीं।
विज्ञापन


बिधनू निवासी सुनीता (50) सोमवार दोपहर डॉक्टर एसी गुप्ता की देखरेख में हैलट भर्ती हुईं थीं। डॉक्टरों के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। मंगलवार को सुनीता ने दम तोड़ दिया। इसी तरह डॉक्टर सुनील गोविल की देखरेख में कल्याणपुर से भर्ती गंगादेवी (70) ने भी चौबीस घंटे के भीतर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बढ़ी दिल के मरीजों की संख्या
बढ़ती ठंड का असर दिल के मरीजों की संख्या पर भी देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में करीब 50 मरीज कार्डियोलाजी पहुंचे, इनमें से 13 को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक उम्र वाले रहें सर्तक
डॉक्टरों का मानना है बढ़ती हुई ठंड और गलन से अधिक उम्र वाले हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को अधिक सर्तकता बरतने की जरूरत है। तापमान गिरने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, इससे दिमाग की नसें तक फटने का खतरा बना रहता है। वहीं दिल का दौरा पड़ने की भी आशंका बनी रहती है।

बरते सावधानियां
-गर्म कपड़े पहने, अलाव तापे
-खानपान पर भी ध्यान दें।
-मार्निंग वाक के लिए बाहर न निकले।
-ब्लड प्रेशर के मरीज नियमित चेकअप कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed