{"_id":"673f71233411e511ed021054","slug":"killed-a-young-man-and-threw-his-body-in-the-field-etawa-news-c-12-1-knp1061-907405-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
Thu, 21 Nov 2024 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
- नगला छंद के पास की घटना, मां बोली- घर से बेटे को ले जाकर की गई हत्या
- खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं, गांव के एक युवक को पुलिस ने उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा (जसवंतनगर)। खेत में युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। पास ही शराब का पउआ व ईंट का टुकड़ा भी मिला है। मृतक की मां ने एक युवक पर घर से बुलाकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
क्षेत्र के नगला छंद गांव के पास स्थित खेत में गुरुवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त न होने पर मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में भिजवा दिया गया। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ नागेंद्र चौबे ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
उधर, सोशल मीडिया से परिजनों को युवक की मौत की जानकारी होने पर वह थाने पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान इंद्रेश तिवारी (27) पुत्र श्याम प्रकाश तिवारी निवासी लुहन्ना चौराहा, फ्रेंड्स कॉलेनी के रूप में की है। मां लता तिवारी ने आरोप लगाया कि बुधवार शाम पांच बजे एक युवक बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। उसी युवक ने बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस को गांव के पास ठेके पर सीसीटीवी कैमरे में इंद्रेश एक युवक के साथ शराब खरीदता हुआ दिखाई दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि युवक के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीम बनाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।