{"_id":"68696df58d8d2f7b300dd1be","slug":"kids-jagannath-rath-yatra-was-taken-out-from-iskcon-with-shri-harinam-sankirtan-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ इस्कॉन से किड्स जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ इस्कॉन से किड्स जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई
Sat, 05 Jul 2025 11:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
जगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में शनिवार को युवाओं में सनातम संस्कारों की सीख देने के उद्देश्य से किड्स जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में शामिल बच्चों की बनाई गई सुंदर झांकियों और सजे हुए रथ ने भक्तों का मन मोह लिया। बारिश के बाद भी रथयात्रा में शामिल भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। वह प्रभु का गुणगान करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु ने बताया कि बच्चे प्रभु का ही रूप ही होते हैं। इनके माध्यम से किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं। रथयात्रा के माध्यम से बच्चों ने आध्यात्मिक ज्ञान और प्रभु भजनों का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने भगवान जगन्नाथ, बलदेव और माता सुभद्रा की झांकियों को सजाया था। रथ को बच्चों, बड़ों और भक्तों ने पूरी भक्तिभाव से खींचा। यात्रा के दाैरान हरिनाम संकीर्तन में भक्त पूरी तरह से डूबे दिखे। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।