{"_id":"5c9ac61ebdec22142a720142","slug":"kidney-scandal-police-is-not-arrested-accused-junaid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड: आरोपी जुनैद पर पुलिस नहीं कस रही शिकंजा, जालंधर, दिल्ली-लखनऊ में हर गतिविधि की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड: आरोपी जुनैद पर पुलिस नहीं कस रही शिकंजा, जालंधर, दिल्ली-लखनऊ में हर गतिविधि की जानकारी
Wed, 27 Mar 2019 06:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Mar 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी कांड के आरोपी जुनैद की हर गतिविधि की जानकारी पुलिस को है। वह खुलेआम जालंधर, दिल्ली और लखनऊ में घूम रहा है। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। पूछताछ के बाद आरोपी मोहित निगम को भी पुलिस छोड़ चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर के मौदहा गुसियारी निवासी जुनैद उर्फ गुलाम जुनैद अहमद खान लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात एचसीपी का बेटा है। जुनैद ने श्रीनगर के लकड़ी कारोबारी वाकर खान को उसका भाई मंसूर खान बनकर अपनी किडनी बेची थी।
31 जुलाई 2015 में जालंधर किडनी कांड में जुनैद को पुलिस ने जेल भेजा था। वहां से छूटने के बाद उसने दोबारा गैंग बनाकर मानव अंगों की सौदेबाजी शुरू कर दी। बर्रा पुलिस ने 17 फरवरी को किडनी कांड का खुलासा किया तो उसमें भी जुनैद का नाम सामने आया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जालंधर किडनी कांड मामले में 15 मार्च को जुनैद की वहां कोर्ट में पेशी थी। वह 14 तारीख को पुलिस की जानकारी मेें लखनऊ से बेगमपुरा एक्सप्रेस से जालंधर गया था। वहां से वापस वह बस से दिल्ली रवाना हुआ। यहां पर उसने एक डोनर प्रोवाइडर से मुलाकात भी की और रात में ही कानपुर आ गया था। वह एक दिन हमीरपुर भी गया था।

एक शख्स की होनी है किडनी ट्रांसप्लांट
पुलिस सूत्रों की माने तो कानपुर निवासी एक शख्स जुनैद के जरिए डोनर की तलाश कर रहा है। जुनैद डोनर प्रोवाइडर से मिलने दिल्ली गया था। ऐसे में सवाल है कि किडनी कांड के खुलासे के बाद भी गैंग के लोग अभी सक्रिय हैं और मानव अंगों की सौदेबाजी जारी है।
किडनी कांड में जुनैद आरोपी है। उसकी तलाश की जा रही है। वह जालंधर व दिल्ली गया था, इस बात की जानकारी नहीं है। जल्द ही लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा जाएगा।
- रवीना त्यागी, एसपी साउथ
किडनी कांड में जुनैद आरोपी है। उसकी तलाश की जा रही है। वह जालंधर व दिल्ली गया था, इस बात की जानकारी नहीं है। जल्द ही लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा जाएगा।
- रवीना त्यागी, एसपी साउथ