फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidney scandal police is not arrested accused Junaid

किडनी कांड: आरोपी जुनैद पर पुलिस नहीं कस रही शिकंजा, जालंधर, दिल्ली-लखनऊ में हर गतिविधि की जानकारी

Wed, 27 Mar 2019 06:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Mar 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
Kidney scandal police is not arrested accused Junaid
फाइल फोटो
किडनी कांड के आरोपी जुनैद की हर गतिविधि की जानकारी पुलिस को है। वह खुलेआम जालंधर, दिल्ली और लखनऊ में घूम रहा है। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। पूछताछ के बाद आरोपी मोहित निगम को भी पुलिस छोड़ चुकी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर के मौदहा गुसियारी निवासी जुनैद उर्फ गुलाम जुनैद अहमद खान लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात एचसीपी का बेटा है। जुनैद ने श्रीनगर के लकड़ी कारोबारी वाकर खान को उसका भाई मंसूर खान बनकर अपनी किडनी बेची थी। 
विज्ञापन


31 जुलाई 2015 में जालंधर किडनी कांड में जुनैद को पुलिस ने जेल भेजा था। वहां से छूटने के बाद उसने दोबारा गैंग बनाकर मानव अंगों की सौदेबाजी शुरू कर दी। बर्रा पुलिस ने 17 फरवरी को किडनी कांड का खुलासा किया तो उसमें भी जुनैद का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जालंधर किडनी कांड मामले में 15 मार्च को जुनैद की वहां कोर्ट में पेशी थी। वह 14 तारीख को पुलिस की जानकारी मेें लखनऊ से बेगमपुरा एक्सप्रेस से जालंधर गया था। वहां से वापस वह बस से दिल्ली रवाना हुआ। यहां पर उसने एक डोनर प्रोवाइडर से मुलाकात भी की और रात में ही कानपुर आ गया था। वह एक दिन हमीरपुर भी गया था।

एक शख्स की होनी है किडनी ट्रांसप्लांट

पुलिस सूत्रों की माने तो कानपुर निवासी एक शख्स जुनैद के जरिए डोनर की तलाश कर रहा है। जुनैद डोनर प्रोवाइडर से मिलने दिल्ली गया था। ऐसे में  सवाल है कि किडनी कांड के खुलासे के बाद भी गैंग के लोग अभी सक्रिय हैं और मानव अंगों की सौदेबाजी जारी है।

किडनी कांड में जुनैद आरोपी है। उसकी तलाश की जा रही है। वह जालंधर व दिल्ली गया था, इस बात की जानकारी नहीं है। जल्द ही लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा जाएगा। 
- रवीना त्यागी, एसपी साउथ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed