{"_id":"5cb4cce1bdec22144a27420c","slug":"kidney-scandal-police-arrested-accused-junaid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड: पुलिसकर्मी का बेटा गिरफ्तार, कई किडनियों का सौदा कर चुका है जुनैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड: पुलिसकर्मी का बेटा गिरफ्तार, कई किडनियों का सौदा कर चुका है जुनैद
Mon, 15 Apr 2019 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
किडनी कांड का आरोपी जुनैद पुलिस की गिरफ्त में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी कांड में पुलिसकर्मी का बेटा जुनैद अहमद खान सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जुनैद गरीब, मजदूर और मजबूर लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनकी किडनी व लिवर का सौदा करवाता था। उसने पहली बार अक्तूबर 2014 में लखनऊ के पाटानाला चौक निवासी राजा उर्फ मो. उमर की किडनी जालंधर के किडनी हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट कराई थी।
जुनैद ने राजा को रिसीवर सुनील कौल का सगा भाई गोविंदा कौल बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। इसके बाद कर्रही के बजरंग चौराहा निवासी संजय पाल की पत्नी दुर्गा और उसके साले आशू की किडनी का सौदा किया था। पुलिस के मुताबिक जुनैद ने ही बर्रा निवासी संगीता की भी किडनी का सौदा दिल्ली में किया था। साकेत नगर निवासी बिजली मिस्त्री की पत्नी संगीता को जुनैद और श्याम तिवारी 25 नवंबर 2018 को नौकरी का झांसा देकरदिल्ली ले गए थे।

इन सभी ने किडनी कांड के मुख्य आरोपी टी राजकुमार व गौरव मिश्रा के साथ मिलकर संगीता की किडनी का ही सौदा कर दिया। इसकी पता लगते ही संगीता भागकर कानपुर आ गई और बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने 17 फरवरी को किडनी कांड का खुलासा कर सरगना समेत छह लोगों को जेल भेजा।
ये हैं जेल में
पुलिस ने जुनैद को जेल भेज दिया है। कोलकाता निवासी टी राजकुमार, लखीमपुर के मैगलगंज निवासी गौरव मिश्रा, नई दिल्ली के जैतपुर बदरपुर निवासी शैलेष सक्सेना, लखनऊ का सबूर अहमद, पनकी गंगागंज निवासी विक्की, लखनऊ के विक्टोरिया स्टेट निवासी शमशाद, श्याम तिवारी, लखनऊ निवासी रामू पांडे व राजा उर्फ मोहम्मद उमर पहले से ही जेल में हैं।
इनकी है तलाश
दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल की को-आर्डिनेटर सोनिका, पीएसआरई के कोआर्डिनेटर सुनीता, मिथुन, मोहित निगम, चंडीगढ़ निवासी करन, कर्रही निवासी संजय पाल उसकी पत्नी दुर्गा, खाड़ेपुर योगेंद्र विहार निवासी श्याम दुबे उर्फ भूरे, आजमगढ़ निवासी सिप्पू राय, दिल्ली के मयूर विहार निवासी संजय पांडेय, दिल्ली निवासी आसिम सिकंदर, दिल्ली केतन कौशिक, लखनऊ निवासी आनंद।