{"_id":"5dad598e8ebc3e013b286c2d","slug":"kidney-scandal-even-post-mortem-could-not-reveal-the-secret-of-sangeeta-s-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड: पोस्टमार्टम भी नहीं खोल सका संगीता की मौत का रहस्य, संदिग्ध हालात में मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड: पोस्टमार्टम भी नहीं खोल सका संगीता की मौत का रहस्य, संदिग्ध हालात में मिली थी लाश
Mon, 21 Oct 2019 12:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
किडनी कांड की वादिनी संगीता (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में किडनी कांड की वादिनी संगीता का शव रविवार को कब्रिस्तान से निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
संगीता की छह अक्तूबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पति राजेश ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को नजीराबाद स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया था। उसका कहना था कि किडनी कांड के आरोपी जेल से बाहर आ चुके हैं। उसकी पत्नी को मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे थे। इससे वह तनाव में थी।

घटना वाले दिन भी कुछ अज्ञात लोग उसके घर आए थे। आशंका है कि उन्होंने ही जहर देकर उसकी पत्नी को मार दिया। इस पर डीएम विजय विश्वास पंत के आदेश के बाद रविवार सुबह एसीएम प्रथम राम प्रकाश वर्मा, सीओ बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता की मौजूदगी में किदवईनगर थाना प्रभारी राजेश पाठक ने शव बाहर निकलवाया।
वीडियोग्राफी भी कराई गई। एसीएम के आदेश पर तीन डॉक्टरों (डिप्टी सीएमओ डॉ. आरती तिवारी, डॉ. निलेश कुमार, डॉ. अतुल सचान) के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। एसएसपी अनंत देव का कहना है कि फिलहाल किडनी कांड की जांच जारी है। संगीता की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं साकेत नगर चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने दोबारा शव दफनाने के लिए रुपये दिए। शाम पांच बजे शव दफनाया गया।