फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidney donor provider's house purchase case

किडनी कांड: डोनर प्रोवाइडर मकान बेचकर फरार, खरीदार अब एसआईटी की रडार पर

Tue, 31 Dec 2019 03:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Kidney donor provider's house purchase case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
किडनी कांड की जांच में जुटी एसआईटी की एक और लापरवाही सामने आई है। किडनी कांड के डोनर प्रोवाइडर भूरा के मकान बेचकर फरार होने के बाद अब एसआईटी की नींद टूटी है। एसआईटी अब मकान खरीदने वाले आढ़ती से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


बर्रा और नौबस्ता पुलिस की संयुक्त टीम ने 17 फरवरी 2019 को किडनी कांड का खुलासा कर कोलकाता निवासी सरगना टी राजकुमार राव सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। गैंग से जुड़े 14 और लोगों को दबोच कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

किडनी डोनर प्रोवाइडर शहर का खाड़ेपुर निवासी भूरा, संजय पाल, उसकी पत्नी दुर्गा और दिल्ली निवासी मेडिकल स्टोर संचालक केतन एसआईटी को चकमा देकर फरार हो गए थे। इसी बीच भूरा ने अपना मकान दामोदर नगर निवासी आढ़ती को बेच दिया। आढ़ती नेता भी है।

उसके शहर के कई इलाकों में मकान हैं। एसआईटी अब आढ़ती से पूछताछ कर भूरा व अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। डोनरों के फर्जी कागजात बनाने वाले संजय पांडेय को भी 28 नवंबर को सशर्त जमानत मिल गई है।  किडनी कांड में अब तक पांच डॉक्टरों समेत 20 लोग हाईकोर्ट से सशर्त जमानत पर बाहर हैं।

जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। - राजेश यादव, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed