{"_id":"5e0b146e8ebc3e879f4a95b7","slug":"kidney-donor-provider-s-house-purchase-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड: डोनर प्रोवाइडर मकान बेचकर फरार, खरीदार अब एसआईटी की रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड: डोनर प्रोवाइडर मकान बेचकर फरार, खरीदार अब एसआईटी की रडार पर
Tue, 31 Dec 2019 03:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी कांड की जांच में जुटी एसआईटी की एक और लापरवाही सामने आई है। किडनी कांड के डोनर प्रोवाइडर भूरा के मकान बेचकर फरार होने के बाद अब एसआईटी की नींद टूटी है। एसआईटी अब मकान खरीदने वाले आढ़ती से पूछताछ करेगी।
बर्रा और नौबस्ता पुलिस की संयुक्त टीम ने 17 फरवरी 2019 को किडनी कांड का खुलासा कर कोलकाता निवासी सरगना टी राजकुमार राव सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। गैंग से जुड़े 14 और लोगों को दबोच कर जेल भेजा गया था।

किडनी डोनर प्रोवाइडर शहर का खाड़ेपुर निवासी भूरा, संजय पाल, उसकी पत्नी दुर्गा और दिल्ली निवासी मेडिकल स्टोर संचालक केतन एसआईटी को चकमा देकर फरार हो गए थे। इसी बीच भूरा ने अपना मकान दामोदर नगर निवासी आढ़ती को बेच दिया। आढ़ती नेता भी है।
उसके शहर के कई इलाकों में मकान हैं। एसआईटी अब आढ़ती से पूछताछ कर भूरा व अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। डोनरों के फर्जी कागजात बनाने वाले संजय पांडेय को भी 28 नवंबर को सशर्त जमानत मिल गई है। किडनी कांड में अब तक पांच डॉक्टरों समेत 20 लोग हाईकोर्ट से सशर्त जमानत पर बाहर हैं।

जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। - राजेश यादव, एसपी क्राइम