{"_id":"5ba542ed867a557ff129cc9a","slug":"kidnapping-of-tiles-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ अपराधीः देर रात टाइल्स कारोबारी का अपहरण, सीमाओं की कर दी गई नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ अपराधीः देर रात टाइल्स कारोबारी का अपहरण, सीमाओं की कर दी गई नाकेबंदी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी सूबे के बांदा जिले में देखने को मिली। देर रात तीन से चार की संख्या में असलहों से लैस बदमाशों ने टाइल्स कारोबारी के कारखाने पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने असलहे की नोक पर कारोबारी नीलू सेंगर का अपहरण कर लिया। देर रात अपहरण की सूचना मिलते ही जिले में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। बदमाश कौन थे उनका हुलिया कैसा था ऐसे तमाम बिंदुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जिले के अतर्रा निवासी नीलू सेंगर टाइल्स कारोबारी हैं। वह रात करीब 11 बजेे सरकिट हाउस के पास स्थित कारखाने में गए थे। अचानक एक इनोवा कार आकर रुकी। कार सवार तीन से चार असलहाधारी बदमाशों ने कारखाने में धावा बोल दिया। नीलू को असलहे की नोक पर कार में बैठा कर बदमाश फरार हो गए। देर रात इस वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच कर पूछताछ कर रहे हैं। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी की गई।